फीफा विश्वकप 2018 में बुधवार को सऊदी अरब की टीम उरूग्वे के खिलाफ अपना अगला मैच खेलने जा रही थी. इस दौरान उनकी टीम के प्लेन में अचानक आग लग गई. लेकिन प्लेन सुरक्षित लैंड हो गया, वहीं बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सऊदी अरब की टीम अपना अगला मैच खेलने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग से रोस्टोव-ऑन-डॉन […]
Category: फ़ुटबॉल
इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2018 फाइनल: भारत ने केन्या को 2 – 0 से हराया, सुनील छेत्री ने लियोनल मेसी के गोलों की बराबरी की
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के जुझारू खेल की बदौलत भारत ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2018 पर कब्ज़ा कर लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में केन्या को 2 – 0 से पटखनी दी। भारत की तरफ से दोनों गोल कप्तान सुनील छेत्री ने दागे। मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में […]
दिग्गज फुटबॉलर पेले ने फीफा विश्वकप 2018 के लिए चुनी गई ब्राज़ील टीम को लेकर मायूसी जाहिर की
ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉलर पेले ने फीफा विश्वकप 2018 के लिए चुनी गई ब्राज़ील टीम को लेकर प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। पेले के अनुसार ब्राज़ील की फुटबॉल टीम संतुलित नहीं है। तीन बार की विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे पेले इससे खासे मायूम हैं। पेले के अनुसार, “मुझे एक ही बात की चिंता है […]
फीफा विश्वकप 2018: दक्षिण कोरिया और बोलीविया के बीच दोस्ताना मुक़ाबला गोलरहित ड्रॉ रहा
फीफा विश्वकप 2018 के लिए कई देशों की फुटबॉल टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। इसी को लेकर दक्षिण कोरिया और बोलीविया के बीच एक दोस्ताना मैच खेला गया। इस मैच में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और यह मुक़ाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। बता दें कि दक्षिण कोरिया विश्वकप में प्रवेश करने के […]
ट्यूनेशिया की फुटबॉल टीम ने रोज़ा खोलने का अद्भुत तरीका ढूंढा
रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है और दुनिया में लाखों मुसलमान रोज़ा रखकर खुदा की इबादत में मशगूल रहते हैं। इस दौरान वो पानी पीने और खाना खाने से भी दूर रहते हैं। इस बीच फीफा विश्वकप 2018 के शुरुआत की भी उलटी गिनती शुरू हो चुकी हैं। टूर्नामेंट में कई टीमें हिस्सा ले […]
फीफा विश्वकप 2018: इंग्लैंड ने अभ्यास मैच में कोस्टा रिका को 2 – 0 से दी मात
फीफा विश्वकप 2018 से पहले लीड्स में खेले गए अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने कोस्टा रिका को 2-0 शिकस्त दी। अंग्रेज़ों ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और मैच को आसानी से अपनी झोली में डाल लिया। इंग्लैंड के मार्कस रशफोर्ड और डेैनी वेल्बैक ने एक-एक गोल दागे। इससे पहले इंग्लैंड ने नाइजीरिया को […]
फीफा विश्वकप 2018 से पहले पुर्तगाल ने अल्जीरिया को 3 -0 से पटखनी दी
फीफा विश्वकप 2018 से पहले फुटबॉल के अंतिम चरण के अभ्यास मैच में पुर्तगाल की मजबूत टीम ने अल्जीरिया को 3 -0 से पटखनी दी। पुतर्गाली टीम के स्टार स्ट्राइकर गोन्कालो गुइडेस ने बेहतरीन खेल का नमूना पेश करते हुए अपनी टीम की तरफ से 2 गोल दागे और विश्वकप के मैच में प्लेइंग इलेवन […]
इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2018: भारत ने केन्या को 3-0 से रौंदा, कप्तान सुनील छेत्री ने फैंस को शुक्रिया कहा
मुंबई में खेले गए इंटरकॉन्टिनेंटल कप के तीसरे मुक़ाबले में भारत ने केन्या को 3-0 से रौंदा। साथ ही मैच देखने आए दर्शकों के सैलाब को कप्तान सुनील छेत्री ने शुक्रिया कहा। मुंबई का अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब दर्शकों से खचाखच भरा था। मैच समाप्ति के बाद मैदान में मौजूद सभी फैंस छेत्री-छेत्री के नारे लगा […]
