Mitchell Marsh
गाबा में बुमराह को कैसे पछाड़ेगी ऑस्ट्रेलिया?

दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर मिचेल मार्श ने आगामी ब्रिस्बेन टेस्ट में जसप्रीत बुमराह का सामना करने का तरीका बताया है. बुमराह इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. मार्श का मानना है कि बुमराह को सिर्फ देख कर खेलने से कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि उन्हें चुनौती देना और दबाव बनाना सबसे अच्छा तरीका है.

ये भी देखें- WI vs BAN 3rd ODI: तीसरे वनडे के लिए क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग – 11?

बुमराह को टैकल करना सबसे अच्छा तरीका

मार्श ने कहा, “अगर आप बुमराह को सिर्फ देख कर खेलेंगे, तो वह किसी न किसी बल्लेबाज को आउट कर ही देंगे. बुमराह को टैकल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी बल्लेबाजी की तकनीक पर ध्यान दें और उन पर दबाव डालें.”

बुमराह के खिलाफ मार्श नहीं हुए हैं आउट

इस सीरीज में अब तक बुमराह के खिलाफ मिचेल मार्श ही एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो उनके सामने आउट नहीं हुए हैं. हालांकि, मार्श अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा, “बुमराह इस समय दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाज हैं, और उनसे खेलना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन वह इस चुनौती का स्वागत करते हैं.”

मार्श ने आगे कहा, “बुमराह के खिलाफ हर बल्लेबाज का अपना तरीका होता है और परिस्थितियों के हिसाब से रणनीति बदलती है. कभी आपको बुमराह की एक स्पैल को पार करना होता है, तो कभी उस पर आक्रमण करना होता है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपनी बल्लेबाजी शैली से समझौता नहीं करेंगे, चाहे गाबा टेस्ट में उनका स्कोर कम हो, जैसा कि पिछले कुछ टेस्ट मैचों में हुआ है.”

बुमराह के लिए हम पूरी तरह तैयार

मिचेल मार्श ने कहा कि पिछले 18 महीनों में उन्होंने जो तरीका अपनाया है, वह सफल रहा है, और वह बुमराह के खिलाफ अपनी रणनीति के साथ पूरी तरह तैयार हैं. ब्रिस्बेन टेस्ट में बुमराह का सामना करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा, लेकिन मार्श का मानना है कि वह इसे सफलतापूर्वक पार कर सकते हैं.

Video: Mitchell Marsh warns Team India for the Gabba Test.

विशाल गुप्ता दिसंबर 2024 से Crictoday के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर के तौर पर जुड़े...