नीतीश कुमार रेड्डी के शानदार प्रदर्शन पर उठे सवाल, बैटिंग पोजीशन बदलने की हुई चर्चा .

दिल्ली: मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार वापसी की. नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर के बीच हुई 127 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 358 रन बना लिए. नीतीश ने 176 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस शानदार पारी की सभी जगह सराहना हो रही है.

यह भी देखें- AUS vs IND: नितीश के साथ-साथ वाॅशिंगटन ने भी बनाया खास रिकाॅर्ड, 16 साल बाद हुआ ये कारनामा

रवि शास्त्री का सुझाव

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि नीतीश की बैटिंग पोजीशन में बदलाव की आवश्यकता है, ताकि टीम का संतुलन बेहतर हो सके.

रवि शास्त्री ने कहा, “नीतीश को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. उनका मानना है कि मेलबर्न में नीतीश के प्रदर्शन को देखते हुए उसे बैटिंग पोजीशन में ऊपर लाना जरूरी है. इससे टीम को संतुलन मिलेगा और पांच गेंदबाजों को मौका देने के साथ 20 विकेट लेने की संभावना भी बनेगी.

संजय मांजरेकर ने किया ट्वीट

संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर कहा, “मेलबर्न में नीतीश की पारी के बाद उनका रोल अब साफ हो गया है. उन्हें अगले टेस्ट में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, जडेजा सातवें नंबर पर और फिर चार तेज गेंदबाज खेले जाएं. इससे टीम का संतुलन और बेहतर होगा.”

नीतीश का शानदार प्रदर्शन

नीतीश कुमार रेड्डी के इस प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है, और अब टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को उनकी बैटिंग पोजीशन पर पुनर्विचार करने का विचार है, जिससे भारत को आगामी मैचों में और बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिल सके.

Video: Steve Smith reveals how Sam Konstas raises his heartbeat.

विशाल गुप्ता दिसंबर 2024 से Crictoday के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर के तौर पर जुड़े...