sunil gavaskar jonny bairstow ind v eng crictoday

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने भारत के खिलाग शुक्रवार को पुणे में खेले गए तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में तूफानी शतक ठोंका. उन्होंने 112 गेंदों में 124 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे. दाएं हाथ के बल्लेबाज की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के दिए 337 रन के लक्ष्य को महज 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. मेहमानों ने टीम इंडिया को 6 विकेट से पराजित कर सीरीज में 1-1 से बराबरी भी कर ली.

वहीं, कुछ दिनों पहले भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंग्लिश बल्लेबाज को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था. उन्होंने बेयरस्टो के टेस्ट में फ्लॉप होने पर कहा था कि उनकी इस प्रारूप में रुचि नहीं है. अब बेयरस्टो ने इसका जवाब अपने अंदाज़ में दिया है.

उन्होंने कहा, “सबसे पहले तो नहीं मैंने अब तक ऐसा कुछ भी नहीं सुना और दूसरी बात मैं इस बात को जानने में दिलचस्पी रखूंगा कि आखिर कोई बिना मुझसे बात किए मेरे साथ संपर्क किए ऐसी राय कैसे कायम कर सकता है, क्योंकि मेरे और उनके बीच में अब तक तो किसी तरह से कोई भी बात चीज नहीं हुई है.”

सलामी बल्लेबाज ने कहा, “तो मैं उनको कहना चाहूंगा कि वह मुझे कभी भी फोन करने के लिए फ्री हैं. उनका स्वागत है, मैं टेस्ट क्रिकेट में बेहतर करने के लिए उनसे बात करना चाहूंगा और हां मैं टेस्ट क्रिकेट में और बेहतर करते हुए इसका मजा उठाना चाहूंगा.” उन्होंने आगे कहा, “जैसा कि मैंने कहा, मेरा फोन ऑन है, अगर वह चाहते हैं तो मुझे फोन कर सकते हैं या फिर मैसेज करें.”

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...

Leave a comment