Sanju Samson and Gautam Gambhir
Sanju Samson and Gautam Gambhir

सैमसन ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहद शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाए. इस दौरान सैमसन ने अनगिनत रिकॉर्ड ध्वस्त किए.

दिल्ली: रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच में संजू सैमसन के बल्ले से 46 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी आई.

उनकी इस पारी की मदद से सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे. जवाब में कीवी टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर ढेर हो गई थी. टूर्नामेंट के दौरान सैमसन ने दबाव में काबिलेतारीफ प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने में सफल रहे.

इस आर्टिकल में हम उन 3 अद्भुत रिकॉर्ड्स के बारे में जानेंगे, जिन्हें सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ध्वस्त किया.

T20 World Cup 2026 में सैमसन ने ये 3 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए

  1. टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के

दाएं हाथ के बल्लेबाज सैमसन ने टूर्नामेंट में जमकर छक्कों की बरसात की. उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 24 छक्के लगाए. सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्के वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. फिन एलन इस लिस्ट में 20 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. वहीं, शिमरॉन हेटमायर (19) तीसरे नंबर पर हैं.

  1. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

सैमसन ने फाइनल में 46 गेंदें खेलकर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए थे. अब सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स के नाम दर्ज था. उन्होंने 2016 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 66 गेंदों पर नाबाद 85 रन बनाए थे और टीम को ट्रॉफी जिताने में मदद की थी.

  1. टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट के दौरान विराट कोहली के एक धांसू रिकॉर्ड की धज्जियां उड़ा दीं. दरअसल, अब सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. उन्होंने 2014 में 319 रन बनाए थे. वहीं, सैमसन ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में तीन अर्धशतकों की मदद से 321 रन बनाए.