दिल्ली: इस साल क्रिकेट का कार्य्रक्रम बेहद व्यस्त रहा. इस साल कई बड़ी सीरीज और टूर्नामेंट खेले गए, जिसमें बहुत खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. आज हम साल 2024 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन पर नज़र डालेंगे. देखिए –
यह भी पढ़ें – वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र का कार्यक्रम आया सामने, भारत इन 6 टीमों के खिलाफ खेलेगा सीरीज
ओपनर :
पथु निसांका: 2024 ने पथु के टेलेंट को एक संभावित सुपरस्टार में बदलते देखा और साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर जबकि कुल लिस्ट में नंबर 2 रहे : 12 पारी में 694 रन, 63.09 औसत और स्ट्राइक रेट 106.44 (कम से कम 400 रन बनाने वालों में टॉप) रहा। हालांकि अपने लगभग एक-तिहाई रन तो एक ही पारी में बनाए (अफगानिस्तान के विरुद्ध 210* जो साल का टॉप स्कोर रहा) पर कुल तीन 100 और दो 50 उनकी फार्म का सबूत हैं। उनके 86 चौके भी सबसे ज्यादा, और किसी के नाम तो 80 भी नहीं हैं।
सईम अयूब: पाकिस्तान के लिए साल की ‘फाइंड’ 22 साल के सईम जिसने 2024 में 9 वनडे में 64.37 औसत से 515 रन बनाए। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपने दूसरे वनडे में 82 (71), जिम्बाब्वे के विरुद्ध एक और दक्षिण अफ्रीका में दो 100 और इसी से पाकिस्तान ने प्रोटियाज को हराया। 5 विकेट भी लिए और अब चैंपियंस ट्रॉफी का इंतजार है।
बल्लेबाज :
किसी कार्टी: वेस्टइंडीज के कार्टी का 2024 रिकॉर्ड : 62+ औसत से एक 100 और तीन 50 के साथ 560 रन, रन लिस्ट में चौथे नंबर पर और विंडीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी। इस खब्बू ने धीमी शुरुआत के बाद इंग्लैंड के विरुद्ध 128* (114) रन, बांग्लादेश के विरुद्ध 95 जैसे स्कोर बनाए और वेस्टइंडीज को भविष्य के लिए उम्मीद बने।
कुसल मेंडिस (विकेटकीपर): 2024 के टॉप स्कोरर: 17 पारी में 53 औसत से 742 रन जिसमें छह 50 थे और न्यूजीलैंड के विरुद्ध 143 भी। 2023 वर्ल्ड कप में चर्चा में आए मेंडिस ने 12 कैच और 7 स्टंपिंग के साथ विकेटकीपर के रोल में भी टॉप रहे 19 विकेट में मदद के लिए।
ऑलराउंडर :
चरित असांका (कप्तान): इस श्रीलंकाई ऑलराउंडर को कप्तान बनाएंगे। टीम को 27 साल में भारत पर पहली जीत समेत कई ख़ास जीत दिलाई और टीम ने 66.66 का जीत प्रतिशत दर्ज किया जबकि सिर्फ 3 मैच हारे। खुद का रिकॉर्ड : 16 पारी में 50+ औसत, एक 100 शतक और चार 50, 605 रन तथा 10 विकेट भी। वनडे के लिए बिलकुल सही क्रिकेटर।
शेरफेन रदरफोर्ड: कैरेबियाई रदरफोर्ड हालांकि तीनों फॉर्मेट में चमके लेकिन वनडे में ख़ास : 7 पारी में 425 रन, औसत 106+ और स्ट्राइक रेट 120+ जो साल के टॉप 25 रन लिस्ट में सबसे अच्छा है। श्रीलंका और इंग्लैंड के विरुद्ध लगातार चार 50 और पहला 100 भी 113 (80) रन। जरूरत में पेसर और कार्टी के साथ, वेस्टइंडीज के वनडे रिकॉर्ड को बेहतर किया।
अमतुल्लाह उमरज़ई: अफ़ग़ानिस्तान के अमतुल्लाह वनडे में, अपनी टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (52+ औसत से 12 पारी में 417 रन, 105+ स्ट्राइक रेट) और सबसे ज्यादा विकेट (17 विकेट 4.90 इकॉनमी से)। पल्लेकेले में श्रीलंका के विरुद्ध 149* (115) और दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के विरुद्ध क्रमशः 86* (50) और 70* (77) बड़े ख़ास रहे। हालांकि गेंदबाज के तौर पर पूरा मौका नहीं मिला पर दो बार 4-4 विकेट लिए।
गेंदबाज :
वानिंदु हसरंगा: लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा, चोट के कारण कुछ मैच न खेलने के बावजूद, साल में विकेट लिस्ट में टॉप पर बराबरी में। जिम्बाब्वे के विरुद्ध सिर्फ 5.5 ओवर में 7/19 तो ख़ास रहे। रिकॉर्ड : 15.61 औसत से 26 विकेट लिए और संकट में बैट के साथ भी चमके जबकि 10 मैच ही खेले। 7 विकेट का रिकॉर्ड बनाने वाले एकमात्र गेंदबाज रहे।
शाहीन शाह अफरीदी: पाकिस्तान के शाहीन बल्लेबाजी में भी कम नहीं, गेंद के साथ 15 विकेट और टीम के लिए सब मैच खेले। उनके 2/43, 3/26 और 3/32 डाउन अंडर के स्पैल से पाकिस्तान ने 22 साल में पहली वनडे सीरीज जीती। दक्षिण अफ्रीका में दो बार हेनरिक क्लासेन को आउट किया, जबकि दूसरे मैच में 4/47 का प्रदर्शन।
अल्लाह ग़ज़नफ़र: अफ़ग़ानिस्तान के इस रहस्यमयी स्पिनर ने खूब तारीफ़ पाई और लेंथ और विविधता से प्रभावित कर दुनिया भर में टी20 कॉन्ट्रैक्ट पाए। दक्षिण अफ्रीका को 106 पर आउट करने में 3 विकेट, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के विरुद्ध क्रमशः 6/26 और 5/33 के स्पैल ख़ास रहे। रिकॉर्ड : औसत सिर्फ 13.57 और 11 मैच में 21 विकेट।
डिलन हेइलिगर: आम तौर पर एसोसिएट टीम के खिलाड़ी ऐसे सिलेक्शन में दावेदार नहीं बन पाते पर कनाडा के हेइलिगर, हसरंगा के साथ 26 विकेट के लिए टॉप पर हैं विकेट चार्ट में। वनडे में, पूरे साल में सिर्फ एक मैच में कोई विकेट नहीं मिला (ओमान के विरुद्ध) पर उसमें सिर्फ एक ओवर फेंका था। नेपाल के विरुद्ध 5/31 जबकि ओमान और यूएई के विरुद्ध 4-4 विकेट लिए।
