IND vs PAK match to be held in T20 World Cup 2026 group stage
IND vs PAK match to be held in T20 World Cup 2026 group stage

Overview:

एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. मैच रात 8 बजे शुरू होगा. पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया था. लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध होगी.

दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का दूसरा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 21 सितंबर को खेला जाएगा. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा और भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा.

ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को दी थी करारी शिकस्त

ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच पहले भी एक मुकाबला हो चुका है. उस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने महज 15.5 ओवर में हासिल कर लिया था. यह मुकाबला भी दुबई के इसी मैदान पर खेला गया था. अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान को उसी अंदाज में हरा पाएगी.

मैच का विवरण

मैच विवरणजानकारी
मैचभारत बनाम पाकिस्तान, सुपर-4 मुकाबला
स्थानदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
तारीख और समयरविवार, 21 सितंबर, रात 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव प्रसारणसोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंगSony Liv ऐप और वेबसाइट

दुबई की पिच का मिजाज

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम को टी20 मैचों के लिए एक शानदार स्थल माना जाता है. यहां अब तक 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से 61 मैचों में रन चेज़ करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 53 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 139 रन रहा है, जो दर्शाता है कि पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए बराबर मददगार हो सकती है.

एशिया कप टी20 में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबलेभारत की जीतपाकिस्तान की जीत
431

मैच कहां और कैसे देखें

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा दर्शक Sony Liv ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

संभावित प्लेइंग XI

भारत पाकिस्तान
शुभमन गिलसाइम अयूब
अभिषेक शर्मासाहिबज़ादा फ़रहान
तिलक वर्मामोहम्मद हारिस (विकेटकीपर)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)फखर ज़मान
संजू सैमसन (विकेटकीपर)सलमान आगा (कप्तान)
हार्दिक पंड्याहसन नवाज़
शिवम दुबेमोहम्मद नवाज़
अक्षर पटेलफ़हीम अशरफ़
वरुण चक्रवर्तीशाहीन अफरीदी
कुलदीप यादवसुफियान मुकीम
जसप्रीत बुमराहअबरार अहमद

विशाल गुप्ता दिसंबर 2024 से Crictoday के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर के तौर पर जुड़े...