Royal Challengers Bangalore's Team Analyse
WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम में है वो बात, जो दिला सकती है खिताबी राहत? जानें टीम का पूरा विश्लेषण

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन से पहले क्रिकेट गलियारों में महिला प्रीमियर लीग (WPL) का रोमांच छाने वाला है। काफी सालों से इंतजार के बाद इस साल भारतीय क्रिकेट में महिला टी20 लीग अपनी दस्तक दे रही है। अगले महीनें की 4 तारीख से शुरू होने जा रहे महिला प्रीमियर लीग के लिए कारवां पूरी तरह से सज चुका है, अब बस इस दिन का इंतजार है। जिसके चैंपियन का फैसला 26 मार्च को होगा। पिछले ही दिनों 13 फरवरी को WPL 2023 का पहला ऑक्शन संपन्न हुआ, जहां 5 टीमों ने मिलकर कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगाई।

वूमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी है कुछ खास

ऑक्शन के बाद सभी टीमें पूरी तरह से तैयार है, जिसमें आईपीएल में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रैंचाइजी की टीम भी पूरी तरह से तैयार है। इन्होंने अपनी पुरुष टीम के अब तक खिताबी उम्मीद पूरी ना करने के बाद महिला टीम को कुछ ऐसा चुना है जहां उनमें कुछ वो बात नजर आती है, जो उनकी फ्रैंचाइजी का सालों का सपना पूरा कर सकती है।चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं आरसीबी महिला टीम के मजबूती, कमजोरी, कॉम्बिनेशन, की-प्लेयर्स को एक नजर में….

विश्वस्तरीय ऑलराउंडर्स हैं इस टीम की सबसे बड़ी मजबूती

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने इस महिला प्रीमियर लीग के लिए टीम के चुनाव करने जब बैठे तो उन्होंने सबसे ज्यादा टारगेट गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने वाली खिलाड़ियों पर किया। जिसमें ऑलराउंडर्स की भरमार दिख रही है। टीम में एलिसा पैरी जैसी दिग्गज ऑलराउंडर के अलावा हीथर नाइट सोफी डिवाइन, डेन वान निकर्क, एरिन बर्न्स, कनिका आहूजा, आशा शोभना, श्रेयांका पाटिल और पूनम खेमनार जैसी हरफनमौला खिलाड़ी हैं। ऐसे में टीम की कप्तान स्मृति मंधाना और टीम मैनेजमेंट को संतुलित टीम चुनने में काफी मदद मिलने वाली है।

ये कमी टीम को पड़ सकती है सबसे ज्यादा भारी

आरसीबी फ्रैंचाइजी ने यहां ऑक्शन में ऑलराउंडर्स को लेने के चक्कर में कुछ गलतियां भी कर दी। जिसका खामियाजा उन्हें टूर्नामेंट के दौरान भुगतना पड़ सकता है। मुंबई में होने वाले मैचों में स्पिन गेंदबाजों की खास भूमिका रह सकती है। लेकिन इनके पास कोई नामी स्पिन गेंदबाज नजर नहीं आ रही है। टीम में हीथर नाइट और डेन वान निकर्क जरूर हैं, लेकिन पेशेवर स्पिन गेंदबाज की बात कुछ और होती है, जो इनके पास नहीं है। ऐसे में कहीं ना कहीं ये चूक भारी पड़ सकती है।

कैसा हो सकता है टीम का कॉम्बिनेशन

इस टीम की सबसे खास बात उनका कॉम्बिनेशन हो सकता है। इनकी टीम में कुछ ऐसी खिलाड़ी हैं, जिससे टीम को प्लेइंग-11 में काफी बेहतर बनाया जा सकता है। ओपनिंग के लिए कप्तान स्मृति मंधाना के साथ दिशा कसाट हो सकती हैं, जिसके बाद इनके पास हीथर नाइट, एलिसा पैरी, ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल और कनिका आहूजा के रूप में अच्छा डेफ्ट्थ हो सकता है। इसके अलावा गेंदबाजी में रेणुका सिंह, मेगन शट के साथ ही प्रिति बोस भी हैं। इन सभी खिलाड़ियों से मिलकर टीम का कॉम्बिनेशन काफी बेहतरीन दिख रहा है।

यह भी पढ़ें | Gujarat Giants Predicted XI for WPL 2023

वो खिलाड़ी जिन पर रहेंगी सबकी नजरें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की बात करें तो उनकी टीम ने सबसे बड़ा दांव भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर लगाया है। स्मृति का इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में कद को देखते हुए तो साफ है कि उन पर सबसे ज्यादा नजरें होंगी। उनके अलावा आरसीबी की टीम में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसा पैरी है, जो मौजूदा समय की सबसे अच्छी ऑलराउंडर है। साथ ही भारत की उभरती खिलाड़ी ऋचा घोष पर भी फैंस और उनकी टीम दोनों ही नजरें रहने वाली है। इनके साथ ही हैथर नाइट और सोफी डेविन को नहीं भुलाया जा सकता है।

आरसीबी का पूरा शेड्यूल

क्र.सं.मैच नंबर तारीखबनामवेन्यू (मुंबई)
1.25 मार्चदिल्ली कैपिटल्सब्रेबॉर्न स्टेडियम
2.46 मार्चमुंबई इंडियंसब्रेबॉर्न स्टेडियम
3.68 मार्चगुजरात टाइटंसब्रेबॉर्न स्टेडियम
4.810 मार्चयूपी वॉरियर्सब्रेबॉर्न स्टेडियम
5.1113 मार्चदिल्ली कैपिटल्सडीवाई पाटिल स्टेडियम
6.1315 मार्चयूपी वॉरियर्सडीवाई पाटिल स्टेडियम
7.1618 मार्चगुजरात जॉयंट्सब्रेबॉर्न स्टेडियम
8.1921 मार्चमुंबई इंडियंसडीवाई पाटिल स्टेडियम

देखिए आरसीबी का फुल स्क्वॉड

स्‍मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, ऐलिसा पैरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ऐरिन बर्न्‍स, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, आशा शोभना, श्रेयांका पाटिल, हीथर नाइट, डेन वान निकर्क, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जनजाद, मेगन शट और सहाना पवार

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पलटी बाज़ी ? – VIDEO

WPL में RCB की कप्तान कौन हैं?

स्मृति मंधाना

Leave a comment