दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हराकर वानखेड़े स्टेडियम में अपनी 10 साल की हार की सिलसिला तोड़ दी. इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायुडू, जो आमतौर पर RCB की आलोचना करते हैं, उन्होंने इस बार टीम की तारीफ की और कहा कि इस बार RCB का कॉम्बिनेशन सही लग रहा है.
रायुडू ने कहा कि RCB की क्रिकेट देखना उन्हें हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन कई बार ऐसा लगता है जैसे वो खुद से ही हार जाते हैं. उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ की और कहा कि इस बार “इ साला कप नामदे” सच हो सकता है.
रायुडू ने की RCB की तारीफ
इएसपीएनक्रिकइंफो के टाइम आउट शो में रायुडू ने कहा, “अगर आप RCB की टीम देखें तो उनका कॉम्बिनेशन काफी अच्छा और सेट लग रहा है. जो टीमें अच्छा नहीं कर रहीं, वो अब भी सही कॉम्बिनेशन ढूंढ रही हैं. लेकिन RCB, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) जैसी टीमों का सेटअप अब तक अच्छा है.”
उन्होंने आगे कहा, “हम RCB की मस्ती करते हैं क्योंकि हर साल लगता है कि ये टीम ट्रॉफी जीत सकती है, लेकिन फिर भी खुद की गलतियों से हार जाती है. कोई और नहीं हराता, वो खुद को हरा देते हैं. लेकिन, इस साल रजत पाटीदार के साथ चीजें अलग लग रही हैं.”
पाटीदार के कप्तानी की सराहना की
रायुडू ने खास तौर पर तब की कप्तानी को सराहा जब मुंबई के हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को जल्दी ओवर देना एक शानदार फैसला था.
रायुडू बोले, “मेरे लिए सबसे बड़ा पॉइंट ये रहा कि पाटीदार ने भुवी को जल्दी बुलाया. आमतौर पर भुवी को 19वां या 20वां ओवर दिया जाता है, लेकिन यहां उन्होंने अनुभव का सही समय पर इस्तेमाल किया. इससे मैच RCB के कंट्रोल में आ गया.”
उन्होंने आगे कहा, “वो चाहते तो क्रुणाल को और ओवर दे सकते थे, लेकिन उन्होंने भुवी (भुवनेश्वर कुमार) और हेजलवुड का सही समय पर इस्तेमाल किया. इस IPL में ओस नहीं है, इसलिए यॉर्कर डालना दूसरी इनिंग में भी आसान हो गया है. साथ ही थूक से गेंद चमकाने की इजाज़त भी मिल रही है.”
RCB ने अब तक 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं और प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. अगला मैच 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होगा.
