babar azam
श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभात जयसूर्या पर बाबर आजम ने दिया बयान

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के बाद बाबर आजम ने श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभात जयसूर्या के बारे में बात करते हुए कहा है, कि अगर वह पूरे मैच में 50 ओवर की गेंदबाजी करेंगे, तो मुझसे कहीं ना कहीं गलती हो जाएगी। पाकिस्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण की शुरुआत पाकिस्तान ने शानदार अंदाज में की है।

टीम ने श्रीलंका को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया, लेकिन इस सीरीज में पाकिस्तान के कप्तान बाबर का बल्ला नहीं चला।उन्होंने सीरीज की तीन पारियों में 25.35 की औसत से मात्र 76 रन बनाए। तीनों पारियों में उन्हें जयसूर्या ने ही आउट किया।

सीरीज जीतने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसी पर बात करते हुए पाकिस्तानी कप्तान ने कहा है, कि “अगर वह पूरे मैच में 50 ओवर की गेंदबाजी करता है, तो मुझसे कहीं ना कहीं गलती हो जाएगी। वह श्रीलंका के अच्छे बॉलर्स में से एक है। भले ही उसने मुझे सीरीज में कई बार आउट किया, लेकिन पिछली पारी में मैंने रन भी बनाए थे।”

बाबर ने यह भी माना, कि उन्हें छोड़कर बाकी सभी पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने जयसूर्या के सामने अच्छी बल्लेबाजी की और उनके खिलाफ रन भी बनाए। भले ही मुझसे रन न बने हो, लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अच्छा काम किया है, जो एक कप्तान के रूप में मेरे लिए सकारात्मक बात है। बता दें कि बाबर आजम को प्रभात जयसूर्या साल 2022 से अब तक 6 बार आउट कर चुके हैं और उनके सामने आजम का औसत 28.7 का है।