Kagiso Rabada, South African Pacer
Kagiso Rabada, South African Pacer

मुख्य बिंदु:

यदि वह गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट में खेलने का मौका पाते हैं और 10 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वे टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट का बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे.

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं हैं. रबाडा पसलियों में चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हुए हैं. उनकी जगह टीम प्रबंधन ने कॉर्बिन बॉश को अंतिम एकादश में शामिल किया है.

रबाडा का टेस्ट करियर

रबाडा अब तक 73 टेस्ट मैचों में 22.03 के औसत से 340 विकेट झटक चुके हैं. यदि वह गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट में खेलने का मौका पाते हैं और 10 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वे टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट का बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे.

‘चुनौती का इंतज़ार’

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टीम की तैयारियों पर बात की. उन्होंने कहा, “लड़के अभी पाकिस्तान से लौटे हैं. मैं ए टीम के साथ था. तैयारी के हिसाब से हमने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. रोज़ 50 से 60 हजार दर्शकों के सामने खेलने का मौका नहीं मिलता, इसलिए मैं इस चुनौती का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “विश्व टेस्ट चैंपियन बनने के बाद इस समय सब कुछ ठीक चल रहा है. उम्मीद है कि प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आएगी. हमें और अधिक गर्व के साथ खेलना होगा, लेकिन अपनी प्रक्रिया जारी रखनी है. पिच थोड़ी सूखी है और उस पर घास भी कम है. यह एक सामान्य भारतीय विकेट है, इसलिए पहली पारी में रन बनाना बेहद महत्वपूर्ण होगा.”

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...