Overview:
वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर भावुक पोस्ट शेयर किया है.
दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से चैंपियन बनी है. रविवार को अहमदाबाद में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मैच में हराकर तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया. सूर्यकुमार यादव की इस यंग ब्रिगेड में एक खिलाड़ी वो भी शामिल था, जिसने बीच वर्ल्ड कप अपने पिता को खो दिया, लेकिन फिर दिल तोड़ने वाली घटना के बावजूद देशहित को देखते हुए टीम से जुड़ गए और चैंपियन बने.
रिंकू सिंह को लेकर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज का इमोशनल पोस्ट
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने जीवन की इस सबसे मुश्किल घड़ी में भी पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद फिर से टीम के साथ खड़े हो गए. उनके इस जज्बे और हौंसलें को लेकर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने जबरदस्त तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया है.
पिता को खोने वाले रिंकू सिंह के जज्बे और हिम्मत को लेकर कही खास बात
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनने के बाद जमकर सेलिब्रेशन हुआ और इसकी खुशी के बीच रिंकू सिंह के त्याग की भी चर्चा हो रही है, जिन्होंने पिता के दुनिया को अलविदा कहने के तुरंत बाद टीम के साथ जुड़ने के फैसला किया। रिंकू सिंह की इसी हिम्मत की खूब तारीफ हो रही है और उनकी पत्नी बनने वाली प्रिया सरोज ने एक भावुक पोस्ट रिंकू सिंह का फोटो शेयर करते हुए लिखा है.
रिंकू सिंह को लेकर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, “कुछ दिन स्याही से लिखे जाते हैं, लेकिन 8 मार्च जैसे दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं. यह वह दिन है जब टीम इंडिया ने ICC Men’s T20 World Cup जीतकर हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया, एक ऐसा पल जिसे यह राष्ट्र पीढ़ियों तक याद रखेगा और मनाता रहेगा.”
इसके आगे लिखा कि “इस ऐतिहासिक जीत के बीच मैंने एक बेटे की ताकत भी देखी, जो अपने पिता, अपनी टीम और अपने देश के लिए डटकर खड़ा रहा. जीवन के सबसे कठिन पलों में भी मैदान पर उतरकर चैंपियन बनकर निकलना, यह एक अलग ही साहस की बात है. टीम इंडिया को और आपको रिंकू सिंह को बधाई हो, जिन्होंने दुनिया को दिखाया कि असली ताकत क्या होती है।“
