इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) और जेम्स एंडरसन ने साथ में बहुत क्रिकेट खेला है एक जोड़ी के रूप में यह दोनों टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे महान गेंदबाजों में से एक हैं एशेज सीरीज 2023 के पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था जिससे हर कोई आश्चर्यचकित था क्योंकि वह इस श्रृंखला में शानदार फॉर्म में चल रहे थे। अब स्टुअर्ट ने खुद बताया है कि उन्होंने अपने साथी एंडरसन को किस तरीके से बताया कि वे ओवल टेस्ट मैच के बाद सन्यास लेने जा रहे हैं।
हाल ही में स्काई स्पोर्ट से बातचीत के दौरान पूर्व इंग्लिश गेंदबाज ने कहा, “शनिवार को उनकी 9:00 बजे की बस थी, उससे पहले उन्होंने जेम्स से कहा था की उन दोनों को 8:45 बजे साथ में कॉफी पीने चलना चाहिए, जहां पर ब्रॉड अपने संन्यास के बारे में साथी खिलाड़ी को बताना चाहते थे लेकिन तभी दो फैंस ने इनका पीछा कर लिया और वहां पर कुछ नहीं बता पाए। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने आगे कहा वे दोनों बस में 5 मिनट पहले चढ़ गए थे और उन्होंने जिमी का हाथ पकड़कर सब कुछ बताया और फिर उन दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया।”
इस बातचीत के दौरान 40 वर्षीय तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी मौजूद थे, उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी पर बोलते हुए कहा, जब ब्रॉड ने अपने संन्यास के बारे में बताया तो थोड़ा वे आश्चर्यचकित हो गए, पूर्व गेंदबाज पिछले साल ही अपने संन्यास के बारे में सोच रहे थे, लेकिन उस वक्त उन्होंने सन्यास नहीं लिया था। पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी पर बात करते हुए तेज गेंदबाज ने आगे कहा, जिस तरीके से स्टुअर्ट का करियर रहा है उन्हें लगता है कि ये सन्यास लेने का सही वक्त था।
