Rishabh Pant Sunil Gavaskar
Rishabh Pant Sunil Gavaskar

दिल्ली: पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसी दौरान लाइव टीवी पर महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पंत और लखनऊ की रणनीति को लेकर अपनी राय दी.

लाइव शो के दौरान प्रेजेंटर ने गावस्कर से सवाल किया कि क्या लखनऊ सुपर जायंट्स के पास अच्छे गेंदबाजों की कमी के कारण टीम आक्रामक बल्लेबाजी कर रही है? इस पर गावस्कर ने मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा, “काश आपने यह सवाल मुझसे पहले पूछा होता, क्योंकि मैंने ऋषभ पंत के साथ काफी समय बिताया है. अगर मैंने पंत से यह सवाल पूछा होता, तो शायद वह इसे बेवकूफी भरा सवाल कहते.”

गावस्कर ने आगे कहा, “निकोलस पूरन और मिचेल मार्श स्वाभाविक रूप से आक्रामक बल्लेबाज हैं. उनका खेलने का यही तरीका है और इसे देखना रोमांचक होता है. इसके अलावा, ऋषभ पंत भी निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आते हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलती है. अगर टीम के पास अच्छे तेज गेंदबाज नहीं हैं, तो बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने की जरूरत होती है, ताकि गेंदबाजों को सपोर्ट मिल सके.”

लखनऊ सुपर जायंट्स का अब तक का आईपीएल सफर कुछ खास नहीं रहा है. टीम ने तीन मैच खेले हैं, जिनमें से केवल एक में जीत हासिल की है, जबकि दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. उनका नेट रन रेट भी माइनस में है. लखनऊ का अगला मुकाबला 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...