वर्ल्ड चैंपियन बनने के बावजूद, साल 2024 क्यों रहा टीम इंडिया के लिए बर्बाद.

दिल्ली: साल 2024 के पहले सात महीने टीम इंडिया के लिए शानदार रहे, लेकिन आखिरी चार महीनो में उन्हें कुछ मुश्किल हार का सामना करना पड़ा. अगस्त में भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. फिर अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड ने भारत को टेस्ट क्रिकेट में घर पर पूरी तरह से हराकर पहली बार क्लीन स्वीप किया.

यह भी देखें- श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने अश्विन, समेत कोहली और रोहित के संन्यास पर दिया बड़ा बयान

2024 में भारत का टी20 प्रदर्शन

टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए यह साल बेहद सफल रहा. टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता और पूरे साल एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारी. जनवरी में भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया, जिसमें एक मैच सुपर ओवर तक गया था. फिर जून में भारत ने अजेय रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया. इसके बाद जिम्बाब्वे में 4-1 से सीरीज जीती, श्रीलंका को उसकी धरती पर 3-0 से हराया, बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया और साउथ अफ्रीका में 3-1 से टी20 सीरीज जीत ली.

2024 में भारत का टेस्ट प्रदर्शन

2024 में भारत की होम टेस्ट सीरीज में हार का सिलसिला शुरू हुआ. 12 साल बाद पहली बार भारत को घर में टेस्ट सीरीज हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने अक्टूबर-नवंबर में भारत दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 3-0 से हराया. इसके बाद भारतीय टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इस हार के कारण टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया.

हालांकि, शुरुआत में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराई. फिर इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 4-1 से सीरीज जीती. बांग्लादेश को भी 2-0 से हराया. न्यूजीलैंड से हार के बाद, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है. पहले तीन टेस्ट मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. 26 दिसंबर से चौथा टेस्ट होगा और आखिरी टेस्ट अगले साल खेला जाएगा. अब यह देखना होगा कि क्या भारत साल के अंत में भी टेस्ट जीत सकता है या नहीं.

2024 में भारत का वनडे प्रदर्शन

वनडे फॉर्मेट में भारत ने इस साल केवल तीन मैच खेले. श्रीलंका दौरे पर भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली, जिसमें पहला मैच टाई रहा, जबकि बाकी दोनों मैचों में श्रीलंका ने जीत हासिल की और भारत सीरीज 0-2 से हार गया. यह अगस्त 1997 के बाद पहली बार था जब भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई.

Video: Rohit Sharma makes fun of Ravichandran Ashwin after his retirement.

विशाल गुप्ता दिसंबर 2024 से Crictoday के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर के तौर पर जुड़े...