Mahendra Singh Dhoni’s Shocking Transformation
Mahendra Singh Dhoni’s Shocking Transformation

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. धोनी विश्व के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी टीम को आईसीसी का हर एक मुख्य खिताब दिलाया है. वे अपने लुक्स और लाइफस्टाइल को लेकर भी खासी सुर्खियां बटोरते हैं.

अब उनकी एक और चौंकाने वाली वीडियो सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुई है. दरअसल, वीडियो देखकर लग रहा है कि ये किसी विज्ञापन की शूटिंग है. माही सिर मुंडवाए हुए हैं और वह बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़े पहने हुए किसी जंगल में दिख रहे हैं.

इस वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया है, जिसमें माही बोल रहे हैं, “क्या है इस अवतार के पीछे का मंत्रा, जल्द ही पता चलेगा.”

गौरतलब है कि धोनी आईपीएल के 14वें संस्करण में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते नज़र आएंगे. दिग्गज क्रिकेटर्स से भरी ये टीम अभी तक 3 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है.

 आईपीएल के 14वें संस्करण के मुकाबले इस साल 9 अप्रैल से भारत के 6 अलग-अलग शहरों के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे. लीग का पहला मैच विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...

Leave a comment