दिल्ली : पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जसप्रीत बुमराह के भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने की संभावना पर अपनी राय साझा की है. रोहित शर्मा के टी20 विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप से संन्यास लेने के बाद बुमराह के कप्तान बनने की चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में टी20I कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई.
यह भी पढ़े : न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान साउथी ने कहा, बुमराह से बेहतर कोई नहीं वह हैं बोलिंग के किंग
क्रिकबज पर बातचीत करते हुए, कार्तिक ने उनके कप्तानी के कौशल की प्रशंसा की , लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तेज गेंदबाज की फिटनेस को बनाए रखने पर जोर दिया. कार्तिक ने चेतावनी दी कि कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी बुमराह के चोटिल होने के जोखिम को बढ़ा सकती है.
कार्तिक ने कहा, “बुमराह को तीनों प्रारूपों में खेलाने की चुनौती बहुत बड़ी हो सकती है. चयनकर्ताओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण सवाल हो सकता है कि हम उन्हें कैसे मैनेज करें.” उन्होंने बुमराह को भारतीय क्रिकेट के लिए “कोहिनूर हीरा” बताते हुए कहा कि उसकी सेहत का ख्याल रखना बेहद आवश्यक है.
कार्तिक ने आगे कहा, “एक तेज गेंदबाज के रूप में, खासकर बुमराह जैसे खिलाड़ी को बचाना और उसे महत्वपूर्ण मैचों में खेलाना बहुत जरूरी है. हम चाहते हैं कि बुमराह लंबे समय तक फिट और प्रभावी रहें. अगर वह कप्तानी की जिम्मेदारी की अधिक मैच खेलने की वजह से वह चोटिल होते हैं, तो यह एक बड़ी चिंता की बात होगी.”
