suryakumar yadav - prithvi shaw
ल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के लिए उड़ान भर ली है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का आगाज बुधवार से हो रहा है और पहला टेस्ट मैच नॉटिघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। इसी बीच मंगलवार को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के लिए उड़ान भर ली है। सीमित ओवर्स के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद दोनों खिलाड़ियों को भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में चुना गया है।

सूर्यकुमार को रेड बॉल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए यह पहला मौका मिला है। 30 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आधिकारक इंस्टाग्राम पर अपनी और पृथ्वी शॉ की इंग्लैंड रवाना होते हुए तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन के साथ लिखा, “मेरे आशीर्वाद की गिनती। अगला पड़ाव, इंग्लैंड!”

इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल, अवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण बाहर हो गए थे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में बतौर बैकअप खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। बता दें कि सूर्यकुमार और शॉ ने श्रीलंका में सीमित ओवर्स की श्रृंखला खेली, जिसकी वजह से वे इंग्लैंड में टीम के साथ थोड़ी देरी से जुड़ेंगे। अब वे वहां अपना क्वारंटाइन पूरा करेंगे फिर तीसरे टेस्ट से टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।

सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे काफी समय से आईपीएल में शानदार खेल रहे थे, लेकिन वे भारतीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे थे। आखिरकार समय बदला और उन्हें इसी साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीरीज में टीम में शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने टी20 सीरीज में डेब्यू किया और शानदार प्रदर्शन किया। यादव ने अब तक भारत के लिए 3 वनडे मुकाबलों में 62.00 के औसत और 122.77 के स्ट्राइक रेट से 124 बनाए। वहीं, सूर्यकुमार ने 4टी20 मैच खेले हैं और उसमें 46.33 के औसत और 169.51 के स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं।

Leave a comment