Fab 4
Fab 4

दिल्ली: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जा रहा है. इस मैच की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने शानदार शतक जड़ा. यह उनका टेस्ट क्रिकेट में 33वां शतक था. इस शतक के साथ, विलियमसन ने स्टीव स्मिथ के साथ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बराबरी कर ली है. वहीं, ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने भी शतक लगाया था.

ये भी देखें- AUS vs IND: 3 रन के बावजूद गाबा टेस्ट में विराट कोहली ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जो रूट पहले नंबर पर हैं, जिनके नाम 36 शतक हैं. विलियमसन और स्मिथ 33 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

ब्रिस्बेन टेस्ट में 3 रन बनाकर आउट हुए कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर फ्लाॅप रहे हैं. रन मशीन माने जाने वाले कोहली इन दिनों लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. ब्रिस्बेन टेस्ट में जहां स्टीव स्मिथ ने शतक लगाया, वहीं कोहली केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जोश हेजलवुड ने बाहर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच करवा दिया. कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 30 शतक हैं, और वह फेब फोर की लिस्ट में सबसे पीछे हैं.

पिछली 17 पारियों में फ्लाॅप विराट

फैब-4 में इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में कोहली काफी नीचे हैं. उन्होंने अब तक 17 पारियों में 25 की औसत से 376 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल रहा.

2019 तक फैब फॉर में टाॅप पर थे कोहली

साल 2019 तक विराट फैब फॉर में सबसे आगे थे. लेकिन, पिछले 5 सालों में विराट के बल्ले से केवल 3 शतक निकले हैं और यही कारण है कि कोहली अब इस लिस्ट में सबसे पीछे रह गए हैं. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की इस सीरीज में विराट ने पहले मैच में शतक जमाया था लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला फिर से खामोश नजर आ रहा है.

Video: Gill told whether Indian youngsters are afraid of Australia?

विशाल गुप्ता दिसंबर 2024 से Crictoday के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर के तौर पर जुड़े...