टीम इंडिया ने मंगलवार को पुणे में खेले गए तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को 66 रनों से हरा दिया. साथ ही मेजबानों ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली. इस मैच में स्टार ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या ने धमाकेदार डेब्यू किया. उन्होंने अपने पहली ही एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में सबसे तेज अर्धशतक ठोंकने का रिकॉर्ड बनाया. पांड्या ने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई और अपनी टीम की जीतं में अहम योगदान दिया.
सच तो यह भी है कि क्रुणाल को अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले बड़ा गिफ्ट मिला. मालूम हो कि बाएं हाथ के ये स्टार क्रिकेटर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 24 मार्च 1991 को अहमदाबाद के गुजरात में हुआ था. इस मौके पर उन्हें क्रिकेट जगत से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या ने भी अपने भाई को मुबारकबाद दी है.
हार्दिक ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हम इस सफर में शुरुआत से साथ हैं भाई. उंच और नीच में, मैं बहुत लकी हूं कि आप मेरे पास हैं. जन्मदिन मुबारक बड़े भाई.” साथ ही छोटे भाई ने अपने भाई के साथ पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं.
गौरतलब है कि क्रुणाल इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन के लिए खेलते हैं. याद हो कि इस साल जनवरी में हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के पिता का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया था.
