दिल्ली: भारत और इंग्लैंड की टीमें 22 जनवरी से कोलकाता में 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी. इसके बाद, दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन किया जाएगा, जिसका पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में होगा.
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सीरीज महत्वपूर्ण
इसके बाद कटक में दूसरा वनडे खेला जाएगा, और तीसरा और आखिरी वनडे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 फरवरी को होगा. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी, क्योंकि इसका असर आगामी टूर्नामेंट की तैयारी पर पड़ सकता है.
इंग्लैंड के लिए चुनौतीपूर्ण हालात
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे मुकाबलों में भारत का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 107 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 58 मैच जीते हैं जबकि इंग्लैंड ने 44 मैचों में जीत हासिल की है. 3 मुकाबले बेनतीजा रहे और 2 मैच टाई हुए. भारत में इंग्लैंड का वनडे रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. इंग्लैंड ने भारत में 40 साल से कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है.आखिरी बार इंग्लैंड ने 1984-85 में भारत में वनडे सीरीज जीती थी.
India have not lost a home ODI series against England in 44 years. 🇮🇳 pic.twitter.com/OvhUqwrMpL
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 10, 2025
इंग्लैंड के लिए इतिहास बदलने का मौका
हालांकि, इस बार इंग्लैंड के पास भारत में अपनी वनडे सीरीज जीतने का अच्छा मौका हो सकता है. भारत ने लंबे समय से वनडे सीरीज नहीं खेली है. पिछली बार टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें भारत 0-2 से हार गया था. यह श्रीलंका के खिलाफ 27 साल बाद पहली बार था जब उन्होंने भारत को वनडे सीरीज में हराया. ऐसे में इंग्लैंड के लिए इस सीरीज को जीतने का यह सुनहरा अवसर हो सकता है.
