मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 22वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से पराजित किया. इसी के साथ विराट कोहली वाली ये टीम मौजूदा टूर्नामेंट की अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है.
आरसीबी पांच मैच जीतकर 5 अंक बटोर चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. वे अंक तालिका में 8 अंको के साथ तीसरे स्थान पर हैं. यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की पिछले पांच मुकाबलों में पहली जीत है.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर खेलते हुए 171 रन बनाए. खराब शुरुआत को पहले ग्लेन मैक्सवेल फिर एबी डी विलियर्स ने संभाला एबी ने तूफानी पारी खेलते हुए 42 गेंद में ताबड़तोड़ 75* रन ठोंक दिए. जवाब में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स पूरे ओवर खेलते हुए 4 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी.
डी विलियर्स के अलावा तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए. पटेल मौजूदा आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट (17) हासिल कर चुके हैं.
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत (58) और शिमरोन हेटमायर (53) ने तूफानी पारियां खेलीं, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे. आरसीबी की डीसी पर इस धमाकेदार जीत के बाद फैंस सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात कर रहे हैं. आइये देखते हैं.
