मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ और ‘राजस्थान रॉयल्स’ के बीच ‘आईपीएल 2021’ का 16वां मुक़ाबला खेला गया. इस दौरान RR ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 177 रन बनाये. इसके जवाब में RCB ने बिना कोई विकेट गंवाये लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. इस तरह से ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ ने ये मैच 10 विकेट से जीत लिया.
‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ (विनर)
1- देवदत्त पडिक्क्ल (10/10)
ओपनर देवदत्त पडिकल ने आज शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 52 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 11 चौके लगाये.
2- विराट कोहली (00/10)
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आज शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 47 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए.
3- मोहम्मद सिराज (06/10)
आरसीबी के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने आज बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए अपने 4 ओवरों में 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके.
4- हर्षल पटेल (06/10)
तेज़ गेंदबाज़ हर्षल पटेल आज गेंदबाज़ी में महंगे ज़रूर साबित हुए, लेकिन उन्होंने 3 विकेट हासिल किये. पटेल ने अपने 4 ओवरों में 47 रन लुटाये.
5- काईल जेमिसन (02/10)
ऑलराउंडर काईल जेमिसन ने अच्छी गेंदबाज़ी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में केवल 28 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. जेमिसन को बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिल पाया.
6- केन रिचर्डसन (02/10)
तेज़ गेंदबाज़ी केन रिचर्डसन आज इस सीज़न का अपना पहला मैच खेल रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने 3 ओवरों में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. रिचर्डसन ने फील्डिंग में 1 कैच भी लपका.
7- वॉशिंगटन सुन्दर (02/10)
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुन्दर ने आज अच्छी गेंदबाज़ी की इस दौरान सुन्दर अपने 3 ओवरों में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. सुन्दर को बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिल पाया.
8- ग्लेन मैक्सवेल (01/10)
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को इस मैच में बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिल पाया. हालांकि, मैक्सवेल ने फील्डिंग में 2 कैच ज़रूर लपके. मैक्सवेल को गेंदबाज़ी का मौका नहीं मिल पाया.
9- युजवेंद्र चहल (01/10)
स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल आज कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा सके. चहल ने 2 ओवरों में 18 लुटाये. इस दौरान वो विकेट हासिल नहीं कर सके. चहल ने फील्डिंग में 2 कैच ज़रूर लपके.
10- एबी डी बिलियर्स (00/10)
एबी डी बिलियर्स को इस मैच में बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिल पाया. हालांकि, डिबिलियर्स ने फील्डिंग के दौरान 1 कैच ज़रूर लपका.
11- शाहबाज़ अहमद (00/10)
ऑलराउंडर शाहबाज़ अहमद को आज न तो बल्लेबाज़ी का न ही गेंदबाज़ी का मौका मिल पाया. शाहबाज़ ने फील्डिंग में 1 कैच ज़रूर लपका.
‘राजस्थान कैपिटल’ की टीम (रनर-अप)
1- शिवम दुबे (04/10)
ऑलराउंडर शिवम दुबे ने इस मैच में शानदार बल्लेबाज़ी की. इस दौरान शिवम ने 32 गेंदों पर 46 रनों की उपयोगी पारी खेली. शिवम को गेंदबाज़ी का मौका नहीं मिल पाया.
2- रियान पराग (02/10)
ऑलराउंडर रियान पराग ने आज शिवम दुबे के साथ मिलकर अच्छी बल्लेबाज़ी की. इस दौरान उन्होंने 25 रनों की उपयोगी पारी खेली. गेंदबाज़ी में उन्होंने 1 ओवरों में 14 रन लुटाये.
3- राहुल तेवतिया (03/10)
ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने इस मैच में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 23 गेंदों पर 40 रनों की उपयोगी पारी खेली. गेंदबाज़ी में तेवतिया ने अपने 2 ओवरों में 23 रन लुटाये.
4- संजू सैमसन (02/10)
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आज अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे, लेकिन एक ख़राब शॉट खेलकर वो आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने 21 रन बनाये.
5- क्रिस मॉरिस (01/10)
ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को आज बल्लेबाज़ी में ज़्यादा गेंदे खेलने को नहीं मिल पायी. इस दौरान वो केवल 10 रन ही बना सके. इस दौरान गेंदबाज़ी में मॉरिस ने 3 ओवरों में 38 रन लुटाये.
6- श्रेयश गोपाल (00/10)
ऑलराउंडर श्रेयश गोपाल आज जयदेव उनादकट के स्थान पर खेल रहे थे. इस दौरान बल्लेबाज़ी में उन्होंने 7 रन बनाये. गेंदबाज़ी में श्रेयश ने अपने 3 ओवरों में 35 रन लुटाये.
7- मुस्तफ़िज़ुर रहमान (00/10)
तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफ़िज़ुर रहमान भी आज गेंदबाज़ी में कोई कमाल नहीं दिखा सके. इस दौरान उन्होंने अपने कोटे के 3.3 ओवरों में 34 रन लुटाये. वो कोई भी विकेट हासिल नहीं कर सके.
8- चेतन सकारिया (00/10)
युवा तेज़ गेंदबाज़ चेतन सकारिया ने आज अपने 4 ओवरों में 35 रन लुटाये. इस दौरान वो कोई सफलता हासिल नहीं कर सके. बल्लेबाज़ी में भी वो शून्य पर आउट हो गये.
9- जोस बटलर (00/10)
ओपनर जोस बटलर से आज टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वो केवल 8 रन बनाकर सस्ते में निपट गये. बटलर ने फील्डिंग भी कुछ ख़ास नहीं की.
10- मनन वोहरा (00/10)
ओपनर मनन वोहरा पिछले 4 मैचों से लगातार फ़्लॉप साबित हो रहे हैं. आज उनसे टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वो केवल 7 रन ही बना सके.
11- डेविड मिलर (00/10)
राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड मिलर आज कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा सके. इस दौरान वो शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे.
