गुरुवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई थी, जिसमें आईपीएल 2022 (IPL 2022) को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए गए। इस साल टूर्नामेंट मुंबई और पुणे में चार जगहों पर होगा। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने यह फैसला कोरोना वायरस के चलते हवाई यात्रा से बचने के लिए किया है। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी और इसका समापन 29 मई को होगा।
आईपीएल 2022 में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि उसमें से 70 लीग मैच के हैं। वहीं, इस साल टूर्नामेंट में 10 टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। टीमों को इन ग्रुपों में आईपीएल खिताब जीतने और फाइनल मुकाबले खेलने की संख्या के आधार पर बांटा गया है।
बता दें कि हर टीम अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो मैच खेलेगी, जबकि दूसरे ग्रुप में मौजूदा सामने वाली टीम से भी दो बार भिड़ेगी। वहीं, वह टीम दूसरे ग्रुप की अन्य चार टीमों के साथ सिर्फ एक मैच खेलेगी। उदाहरण के तौर पर ग्रुप ए में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम केकेआर (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध 2-2 मुकाबले खेलेगी। दूसरे ग्रुप में सीएसके के साथ मुंबई दो मैच खेलेगी, जबकि उस ग्रुप की बाकी टीमों से विरुद्ध एमआई 1 मैच खेलेगी।
आईपीएल 2022 में इस प्रकार हर टीम लीग मुकाबले खेलेगी-
मुंबई इंडियंस
दो बार – केकेआर, आरआर, डीसी, एलएसजी, सीएसके
एक बार – एसआरएच, आरसीबी, पीबीकेएस, जीटी
चेन्नई सुपरकिंग्स
दो बार – एसआरएच, आरसीबी, पीबीकेएस, जीटी, एमआई
एक बार – केकेआर, आरआर, डीसी, एलएसजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
दो बार – सीएसके, एसआरएच, पीबीकेएस, जीटी, आरआर
एक बार – एमआई, केकेआर, डीसी, एलएसजी
लखनऊ सुपर जायंट्स
दो बार – डीसी, आरआर, केकेआर, एमआई, जीटी
एक बार – पीबीकेएस, आरसीबी, एसआरएच, सीएसके
कोलकाता नाइटराइडर्स
दो बार – एमआई, आरआर, डीसी, एलएसजी, एसआरएच
एक बार – सीएसके, आरसीबी, पीबीकेएस, जीटी.
दिल्ली कैपिटल्स
दो बार – पीबीकेएस, एलएसजी, आरआर, केकेआर, एमआई
एक बार – जीटी, आरसीबी, एसआरएच, सीएसके
राजस्थान रॉयल्स
दो बार – आरसीबी, एमआई, केकेआर, डीसी, एलएसजी
एक बार – सीएसके, एसआरएच, पीबीकेएस, जीटी
सनराइजर्स हैदराबाद
दो बार – केकेआर, सीएसके, आरसीबी, पीबीकेएस, जीटी
एक बार – एमआई, आरआर, डीसी, एलएसजी
गुजरात टाइटंस
दो बार – एलएसजी, पीबीकेएस, आरसीबी, एसआरएच, सीएसके
एक बार – डीसी, आरआर, केकेआर, एमआई
पंजाब किंग्स
दो बार – डीसी, जीटी, आरसीबी, एसआरएच, सीएसके
एक बार -एलएसजी, आरआर, केकेआर, एमआई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2022 के मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। हर टीम वानखेड़े और डीवाई पाटिल में 4-4 मैच खेलेंगी, जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम, एमसीए और पुणे में 3-3 मैच खेलेंगी।
