ms dhoni ipl 2023
एमएस धोनी से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर की ख़ास अपील

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत चैन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए पहले मैच से ही हो गई। 2023 का आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसा बिल्कुल मुमकिन है कि धोनी इस सीजन के आईपीएल के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे। माही अब आईपीएल के अलावा पूरे साल क्रिकेट नहीं खेलते हैं। ऐसे में उनको अपनी फिटनेस का अधिक ध्यान रखना पड़ता है। चेन्नई और गुजरात के बीच खेले गए ओपनिंग मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में विकेट के पीछे बाउंड्री का बचाव करते वक्त चोट लग गई थी और धोनी असहज महसूस कर रहे थे।

चौका बचाने के चक्कर में चोटिल हुए माही

दरअसल, गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे डाइव लगाकर चौका रोकने की कोशिश की थी। गौरतलब है कि धोनी बाउंड्री तो नहीं रोक पाए,लेकिन धोनी जब मैदान से उठे तो उनके घुटने में थोड़ी दिक्कत नजर आ रही थी। चेन्नई और धोनी के फैन यही उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई हो, क्योंकि सीएसके के लिए धोनी का हर एक मैच खेलना अत्यंत महत्वपूर्ण है। वह कप्तानी के साथ-साथ एक गजब के फिनिशर भी हैं जो चेन्नई सुपर किंग्स स्कोर इस पूरे सीजन में काम आने वाला है।

चेन्नई को हराकर 5 विकेट से जीती गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। गुजरात को मैच जीतने के लिए 179 रनों की आवश्यकता थी। दोनों ही टीमों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में राशिद खान व राहुल तेवतिया की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते गुजरात टाइटंस ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली।

Leave a comment