Former Captain Mahendra Singh Dhoni
Former Captain Mahendra Singh Dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपनी निजी जिंदगी की बातें आसानी से शेयर नहीं करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपने पहले क्रश के बारे में बताया।

धोनी पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ देखने के बाद फैन्स उनकी रोमेंटिक लाइस के बारे में जान पाए थे। इस फिल्म के आने के बाद ही फैन्स को यह पता चला था कि साक्षी से पहले भी माही किसी और लड़की से प्यार करते थे, लेकिन अब धोनी की लव लाइफ के बारे में एक और नया खुलासा हुआ है। धोनी को पहला प्यार 12वीं क्लास में हुआ था और यही उनका पहला क्रश था।

जब धोनी से गल्फ ऑयल इंडिया के एक प्रमोशनल ईवेंट के दौरान उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया तो धोनी ने पहले कुछ संकोच दिखाया, लेकिन फिर उन्होंने अपने पहले क्रश का राज सबके सामने खोल दिया। धोनी ने बताया कि जब वह 12वीं में पढ़ते थे तो स्वाति नाम की एक लड़की पर उनका क्रश था। यह 1999 की बात है।

Leave a comment