IPL 2021 Dhoni returns with big six
IPL 2021 Dhoni returns with big six

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी. लीग का पहला मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 52 दिनों तक चलने वाले इस टी20 महाकुम्भ में फाइनल समेट 60 मैच खेले जाएंगे. इससे पहले सभी टीम्स अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं.

वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया की सनसनी बना हुआ है, जिसमें वे 114 मीटर लंबा गगनचुम्बी छक्का जड़ते नज़र आ रहे हैं.

देखिए वीडियो :

गौरतलब है कि इससे पहले धोनी की एक और वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वे कुछ बच्चों के साथ नज़र आ रहे थे. धोनी एक कैम्प ट्रेनर के तौर पर इस वीडियो में दिखाई दे रहे थे. ये वीडियो आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक विज्ञापन के लिए बनाए हैं. इतना ही नहीं इससे पहले धोनी एक और एड में मोंक के लुक में नज़र आए थे, जहां माही सिर मुंडवाए हुए थे और वह बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़े पहने हुए किसी जंगल में दिख रहे थे.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...

Leave a comment