T20 World Cup 2024 analysis
T20 World Cup 2024 analysis

ग्रुप सी में टेस्ट देश न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान के साथ दो गैर टेस्ट देश पापुआ न्यू गिनी (ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर) और युगांडा (अफ्रीका क्वालीफायर) हैं। स्पष्ट है कि दोनों के लिए चुनौती मुश्किल है पर अपनी मौजूदगी का अहसास कराने का पक्का इरादा है।   

पापुआ न्यू गिनी 

टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार हिस्सा लेने के लिए तैयार है टीम। टूर्नामेंट में पिछली बार 2021 में खेले थे और उस सीजन के कप्तान असद वाला के पास ही इस बार भी ये जिम्मेदारी है। जुलाई 2023 में ईस्ट एशिया-पेसिफिक रीजन फाइनल के जरिए क्वालीफाई किया- उसमें सभी 6 मैच में जीत हासिल की। जापान, वानुअतु और फिलीपींस को हराया और इनाम ये कि क्वालीफाइंग ग्रुप के 14 खिलाड़ी चुन लिए। 2021 की वर्ल्ड कप टीम के 10 खिलाड़ियों को चुना है। उस टूर्नामेंट के दौरान कोविड का माहौल था और इसलिए टीम को उम्मीद है इस बार, उस डर के बिना और बेहतर प्रदर्शन की। 

युवा खब्बू ऑर्थोडॉक्स स्पिनर जॉन कारिको टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं- 2022 में अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेले थे और युगांडा के विरुद्ध 5 विकेट भी लिए थे। टीम में कम से कम 8 ऑलराउंडर हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व इंटरनेशनल नाथन रियर्दन असिस्टेंट कोच हैं जबकि चीफ कोच पूर्व-जिम्बाब्वे कीपर तातेंदा ताइबू हैं। 

टीम: असदुल्लाह वाला (कप्तान), सीजे अमिनी (उप-कप्तान), एली नाओ, चाड सोपर, हिला वेरे, हिरी हिरी, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, काबुआ वागी मोरिया, किपलिंग डोरिगा, लेगा सियाका, नोर्मन वनुआ, सेमा कामिया , सेसे बाउ, टोनी उरा ।

 ग्रुप मैच शेड्यूल और मैच का भारतीय समय
02 जून, 2024, प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना- रात 8.00 बजे विरुद्ध वेस्टइंडीज
06 जून, 2024,प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना- सुबह 5.00बजे विरुद्ध युगांडा14 जून, 2024,ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद एंड टोबैगो- सुबह 6.00बजे विरुद्ध अफगानिस्तान17 जून, 2024, ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद एंड टोबैगो – रात 8.00 बजे विरुद्ध न्यूजीलैंड

युगांडा
ब्रायन मसाबा कप्तान हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में युगांडा के डेब्यू मिशन में। क्वालीफाइंग में शानदार प्रदर्शन के बाद, जिसमें जिम्बाब्वे को भी झटका दिया, वे अब वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की ज्यादा मशहूर टीम से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। टीम अफ़्रीकी गेम्स में क्रिकेट के सेमीफाइनल में नामीबिया से हार गई थी।

रियाज़त अली शाह (जन्म पाकिस्तान के गिलगित में) उप-कप्तान हैं। टीम में सबसे ज्यादा चर्चा 43 साल के फ्रैंक एनसुबुगा की है- वे टूर्नामेंट में सबसे बड़ी उम्र के खिलाड़ी होंगे। ओमान के मोहम्मद नदीम और नसीम ख़ुशी 41 साल के हैं। वे 1997 से युगांडा के लिए खेल रहे हैं। स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर अल्पेश रामजानी की भी बड़ी चर्चा है- 2023 में आईसीसी पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट हुए थे साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट (55 जो 5 से भी कम की इकॉनमी पर थे) के लिए। उनके साथी खब्बू ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हेनरी सेसेन्योंडो ने भी 2023 में 49 विकेट लिए थे।  

युवा जुमा मियाजी 2022 अंडर 19 वर्ल्ड कप खेले थे वेस्टइंडीज में। अब युगांडा के किसी भी फॉर्मेट के सीनियर वर्ल्ड कप डेब्यू में हिस्सा लेंगे। वैसे ये बताना जरूरी है कि युगांडा के खिलाड़ी, उस ईस्ट अफ्रीका टीम में थे जो 1975 वनडे वर्ल्ड कप में खेली थी- ये दो खिलाड़ी सैमुअल वालुसिंबी और जॉन नागेंडा थे। 
टीम के कोच भारत के भूतपूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर अभय शर्मा है जो भारत की अंडर 19 टीम के फील्डिंग कोच रह चुके हैं। उन्हीं की कोशिश से टीम इस समय श्रीलंका में है- 2 हफ्ते के ट्रेनिंग कैंप के लिए जिसमें श्रीलंकाई ए और आर्मी इलेवन से मैच शामिल हैं। 

टीम: ब्रायन मसाबा (कप्तान), साइमन सेसाज़ी, रोजर मुकासा, कॉसमास क्युवुटा, दिनेश नाकरानी, फ्रेड अचेलम, केनेथ वैसवा, अल्पेश रामजानी, फ्रैंक नसुबुगा, हेनरी सेसेनडो, बिलाल हसुन, रॉबिन्सन ओबुया, रियाज़त अली शाह (उपकप्तान), जुमा मियाजी , रौनक पटेल। ट्रैवलिंग रिजर्व: इनोसेंट मवेबेज़, रोनाल्ड लुटाया।

ग्रुप मैच शेड्यूल और मैच का भारतीय समय04 जून, 2024, प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना- सुबह 6.00 बजे विरुद्ध अफगानिस्तान
06 जून, 2024,प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना- सुबह 5.00 बजे विरुद्ध पापुआ न्यू गिनी09 जून, 2024, प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना- सुबह 6.00 बजे विरुद्ध वेस्टइंडीज15 जून, 2024, ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद एंड टोबैगो- सुबह 6.00 बजे विरुद्ध न्यूजीलैंड