भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में बारिश बाधा डाल रही है। डब्ल्यूटीसी फाइनल का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था, वहीं दूसरे दिन भी बारिश के चलते खेल 64.4 ओवर तक ही खेला गया था। भारतीय टीम ने मैच के दूसरे दिन पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 146 रन बनाए। अब इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रैड हॉग ने टीम इंडिया की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है।
पूर्व कंगारू क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित और गिल द्वारा पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, “मुझे लगता है कि दोनों सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन उन्होंने मुश्किल परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढाला और संयम के साथ बल्लेबाजी की। मेरे लिए न्यूजीलैंड को बैकफुट पर भेजने का काम इस सलामी जोड़ी ने किया।”
यह भी पढ़ें | Father’s Day: सचिन तेंदुलकर और हार्दिक पांड्या ने पिता को किया याद, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें/a>