csk ipl 2022
IPL 2022: CSK को मैच हारने से ज्यादा विवादों और अंदरूनी कलह की बदनामी ने फंसाया!

रविवार को मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 91 रनों से पराजित कर दिया है. चेन्नई ने दिल्ली के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जहां 209 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में महज 117 रनों पर ही ढेर हो गई.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धाकड़ सलामी बल्लेबाज डिवॉन कॉनवे ने 49 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए, जबकि रुतुराज गायकवाड़ ने भी 41 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े.

उनके अलावा सीएसके की तरफ से मोइन अली ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के कोटे में 13 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह और ड्वेन ब्रावो को 2-2 विकेट मिले, जबकि महीश तीक्षणा ने 1 विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में छठी बार गोल्डन डक का शिकार बने कोहली, देखिए किन-किन गेंदबाजों ने किया आउट

दिल्ली कैपिटल्स की जानिब से मिचेल मार्श (25), शार्दुल ठाकुर (24), कप्तान ऋषभ पंत (21) और डेविड वॉर्नर (19) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उनके अलावा तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया ने (3) सर्वाधिक विकेट चटकाए, जबकि खलील अहमद को 2 और मिचेल मार्श को 1 विकेट हासिल हुआ.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...

Leave a comment