इस साल रेसलमेनिया 35 के दौरान हुए मुकाबले में सैथ रोलिंस ने द बीश्ट यानी ब्रोक लैसनर को WWE चैंपियनशिप मैच में हराकर टाइटल अपने नाम किया था, जिसपर उन्होंने हाल ही में बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने कहा, “ये अजीब था, लेकिन मुझे अपना काम पता था. मैं रेसलमेनिया के लिए किसी भी चीज़ से परेशान नहीं होना चाहता था. साथ ही मैं कुछ ज्यादा सोचना नहीं चाहता था. मेरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ मैच पर था. मुझे वहां जाना था और वो करना था, जो मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ हो सकता था और वैसा ही मैंने किया.”
गौरतलब है कि आखिरी सप्ताह सोमवार को WWE के रॉ वाले शो में सैथ रोलिंस ने अपने दो साथियों (एओपी) संग 619 यानी रे मिस्टीरियो पर हमला कर दिया था. तीनों ने इस सुपरस्टार को बुरी तरह से पीटा था. इस दौरान रोलिंस के हाथ में एक रॉड थी. हालांकि, उस रॉड से रोलिंस ने मिस्टीरियो को नहीं पीटा था.
इस बीच एओपी ने उन्हें दो खतरनाक मूव्स दिए, जिससे मिस्टीरियो लंबे समय तक रिंग में ही पड़े रहे. इतना ही नहीं रोलिंस ने भी आखिर में मिस्टीरियो को अपना फिनिशिंग मूव रेवोल्यूशन नी दे दिया था, जिससे 619 ओंधे मुंह गिर गए. इसके काफी देर बाद तक वे रिंग के अंदर ही बेहोश पड़े रहे. बैकस्टेज रोलिंस ने मिस्टीरियो को अगले हफ्ते यूएस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज भी किया.
