वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व टैग टीम और ECW चैंपियन जॉन मोरीसन ने कंपनी के साथ फिर से करार किया है. यानि कि वे रिंग में जल्दी ही अपने विपक्षियों से दो-दो हाथ करते नज़र आएंगे. उन्होंने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की है. इसके अलावा WWE ने भी इस दिग्गज रेसलर के साथ करार को लेकर ट्वीट किया है. मालूम हो कि उन्होंने 2011 में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को छोड़ दिया था.
दरअसल, मोरीसन के करियर में उस समय बड़ा बदलाव आया, जब उन्होंने WWE के रियलिटी शो एफ एनफ को अपने नाम किया था. इसके बाद से ही वो इस कंपनी का चर्चित हिस्सा बन गए, जिसकी बदौलत उन्हें खूब प्रोमोशन मिला और वे आज WWE के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स में से एक हैं. इतना ही नहीं मोरीसन को कंपनी के भविष्य के रूप में भी देखा जाने लगा था और अब उन्होंने इस बात को सिद्ध भी कर दिया है. उन्होंने कंपनी के साथ मल्टी इयर डील साइन की है.
उल्लेखनीय है कि आखिरी कुछ समय से जॉन मोरीसन के WWE से जुड़ने को लेकर ख़बरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि वे जल्द ही रिंग में वापसी करने वाले हैं. मोरिसन WWE टैग टीम चैंपियन के अलावा ECW के चैंपियन भी रह चुके हैं. अब देखने वाली दिलचस्प बात यह होगी कि वापसी के बाद WWE मोरीसन को किस खिलाड़ी के साथ फ्यूड में शामिल करता है.
Confirmed ✅ I have signed with @WWE – I’ve never been as good at anything as I am at wrestling & I can’t wait to stand again in a #WWE ring opposite the most talented people in the business‼️
— John Morrison (@TheRealMorrison) December 4, 2019
