Rohit Sharma
Rohit Sharma

IPL में रोहित शर्मा के शर्मनाक रिकॉर्ड्स की लिस्ट

इस बात में कोई शक नहीं है कि रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों और कप्तानों में से एक हैं. कई दमदार रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं. इस मेगा इवेंट में उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड भी दर्ज हैं, जिनकी वजह से उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता है.

रोहित शर्मा को उनके फैंस हिटमैन के नाम से जानते हैं, जो आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों और खिलाड़ियों में से एक हैं. दुनिया की इस सबसे बड़ी टी20 लीग में रोहित का कद काफी बड़ा है. उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जिताया है. वहीं, रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे पायदान पर मौजूद हैं.

रोहित पिछले 18 सालों से आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं और इस दौरान उन्होंने अनगिनत रिकॉर्ड तोड़े हैं. कई बड़े कीर्तिमान उनके नाम दर्ज हैं. हालांकि, इस दौरान रोहित ने कुछ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 3 रिकॉर्ड को बारे में बताएंगे.

3 शर्मनाक रिकॉर्ड, जो IPL में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं

  1. सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज

काफी कम ही फैंस जानते होंगे कि लंबे-लम्बे छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं. दाएं हाथ का ये दिग्गज बल्लेबाज 18 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटा है. अगर रोहित आईपीएल 2026 एक बार भी जीरो पर आउट होते हैं, तो वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले संयुक्त रूप (ग्लेन मैक्सवेल के साथ) से पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

  1. IPL में सबसे बार बोल्ड आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज

आईपीएल में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार बोल्ड होकर आउट होने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान आईपीएल में 29 बार बोल्ड होकर पवेलियन लौटे हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर शिखर धवन हैं, जो 40 बार बोल्ड आउट हुए हैं. वहीं, विराट कोहली (38 बार) और शेन वॉटसन (35 बार) क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं, जबकि मनीष पांडे (31 बार) चौथे नंबर पर काबिज हैं.

3. एक सीजन में कप्तान के तौर पर सबसे खराब औसत

एक सीजन में कप्तान के तौर पर सबसे खराब औसत दर्ज करने के मामले में रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं. IPL 2022 में रोहित ने 268 रन बनाए थे और इस दौरान उनका औसत 19.14 का रहा था. इस सीजन में रोहित एक बार भी 50 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाए थे.