Shubman Gill at PC
Shubman Gill at PC

टीम इंडिया की सफलता पर गिल का बड़ा खुलासा

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को साल 2025 के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस मौके पर गिल ने टीम इंडिया की सफलता का बड़ा राज बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी टीम की मजबूती केवल खिलाड़ियों से नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ की मेहनत से भी बनती है. गिल ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और बाकी कोचों की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी टीम का लक्ष्य दुनिया की सबसे निडर टीम बनना है.

दिल्ली: भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार हर साल उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया हो. इस सम्मान को पाने के बाद गिल ने टीम इंडिया की सफलता का राज खोला.

गिल ने कहा कि किसी भी टीम का मजबूत बनना केवल खिलाड़ियों की मेहनत से नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों की लगातार मेहनत भी होती है. उन्होंने बताया कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के अलावा, बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच और फील्डिंग कोच सभी मिलकर टीम को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करते हैं.

दुनिया की सबसे निडर टीम बनने की कहानी

शुभमन गिल के मुताबिक, टीम इंडिया आज जिस मुकाम पर है, वहां तक पहुंचने के लिए पूरे समूह ने कड़ी मेहनत की है. उन्होंने कहा कि जब भारत किसी भी देश में खेलने जाता है तो विरोधी टीम उसे फेवरेट मानती है. गिल ने साफ कहा कि यह पहचान यूं ही नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की लगातार मेहनत जरूरी होती है.

उन्होंने यह भी कहा कि टीम का लक्ष्य केवल मैच जीतना नहीं बल्कि ऐसा जुझारू चरित्र बनाना है, जिससे दुनिया उन्हें ऐसी टीम के रूप में जाने, जो मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानती.

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि 8 मार्च 2026 का ऐतिहासिक दिन भारतीय क्रिकेट के सुनहरे इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है, जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीत लिया. भारत ने लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीतकर टी20 विश्व कप के इतिहास में तीन खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया. हालांकि, इस विश्व कप में शुभमन गिल को खेलने का मौका नहीं मिला.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...