RCB Team IPL 2026
RCB Team IPL 2026

Overview:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम की मजबूती और कमजोरी, टीम का पूरा शेड्यूल और संभाविक स्क्वाड, टीम का पूरा विश्लेषण

दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस वक्त पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान उस तारीख पर है, जब से ये क्रिकेट का सबसे खूबसूरत रोमांच शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और सभी खिलाड़ी इस महाकुंभ में कदम रखने का इंतजार कर रहे हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू भी फिर से दहाड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. रजत पाटीदार की कप्तानी में इस टीम की नजरें खिताब को डिफेंड करने पर टिकी है, जिसके लिए उनकी टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तरह से उत्साहित नजर आ रहे हैं.

खिताब डिफेंड करने पर हैं RCB की नजरें

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस बार भी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टीम में विराट कोहली से लेकर भुवनेश्वर कुमार, रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या जैसे देसी सितारों के साथ ही फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड जैसे विदेशी स्टार खिलाड़ी मौजूद है. ऐसे में ये टीम बहुत ही संतुलित और अच्छी नजर आ रही है.

तो चलिए इस आर्टिकल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के आईपीएल 2026 को लेकर विश्लेषण करते हैं कि क्या है डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की मजबूती से लेकर कमजोरी और साथ ही जानते हैं बेस्ट प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11, टीम का फुल स्क्वाड और शेड्यूल सबकुछ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की मजबूती और कमजोरी

मजबूती: आईपीएल की गत विजेता आरसीबी की टीम की बल्लेबाजी बहुत ही शानदार नजर आ रही है. टीम के पास विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे ओपनर बल्लेबाज हैं, तो वहीं उनके बाद वेंकटेश अय्यर, जैकब बैथेल, रजत पाटीदार, टिम डेविड के साथ ही क्रुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड जैसे ऑलराउंडर्स हैं. ऐसे में टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई दिखाई पड़ रही है.

कमजोरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए इस बार गेंदबाजी थोड़ी सी टेंशन बन सकती है. टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिट नहीं है और कब तक लौटेंगे इस बारे में कहना मुश्किल है, तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलते हुए नजर आते हैं. टीम में इन दो के अलावा कोई खास अनुभवी गेंदबाज नहीं हैं, ऐसे में जैकब डफी, यश दयाल जैसे खिलाड़ियों पर जरूरत से ज्यादा दबाव बन सकता है.   

इन खिलाड़ियों पर होंगी खास नजरें (प्लेयर टू वॉच)

#1. विराट कोहली

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली इस फॉर्मेट में आईपीएल में ही देखे जाते हैं. ऐसे में उनके फैंस के एक बार फिर से किंग कोहली के टी20 फॉर्मेट में उतरने का इंतजार है. विराट कोहली ने अपनी टीम की खिताबी जीत में पिछले सीजन बढ़िया प्रदर्शन किया था. और वो अब 2026 में अपनी करंट वनडे फॉर्म के बेस पर टीम के लिए सबसे उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

#2. रजत पाटीदार

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खिताबी सूखा रजत पाटीदार की कप्तानी में हुआ. इस खिलाड़ी ने टीम की अगुवाई शानदार तरीके से की थी, तो उतने ही बेहतर तरीके से वो टीम के लिए बल्ले से भी भूमिका बांधनें में सफल रहे थे. रतज पाटीदार अब अपनी टीम के लिए इस सीजन भी बल्लेबाजी में बहुमूल्य योगदान देने के लिए तैयार हैं.

#3. भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में सालों तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने के बाद पिछले सीजन आरसीबी का हिस्सा बने. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार के कदम शुभ रहे और इस टीम में पहली बार चैंपियन का स्वाद चखा. आरसीबी की पिछले सीजन इस खिताबी जीत में भुवनेश्वर कुमार का शानदार योगदान रहा था, जिसके बाद वो अब एक बार फिर से उसी तरह से अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की संभावित एकादश

विराट कोहली, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बैथेल जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, , क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, इम्पैक्ट सब: यश दयाल

RCB का फुल स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान.

पहले फेज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का पूरा शेड्यूल

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला ओपनिंग मैच के दिन 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेलेगी. ये मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

तारीखमैचवेन्यू
28 मार्च 2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबादबेंगलुरू
5 अप्रैल 2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम चेन्नई सुपर किंग्सबेंगलुरू
10 अप्रैल 2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम राजस्थान रॉयल्सगुवाहाटी
12 अप्रैल 2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियंसमुंबई