Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar became 2nd highest wicket taker in IPL

दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हुए मुकाबले में RCB ने दिल्ली को 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 162 रन पर रोक दिया. यह इस सीजन दिल्ली का सबसे छोटा स्कोर रहा. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया.

IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस मुकाबले में 3 विकेट लेकर IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया. उनके नाम 193 विकेट हो गए हैं, जो अब रिटायर हो चुके पीयूष चावला से एक विकेट ज्यादा हैं. फिलहाल, उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम हैं, जिन्होंने IPL में 214 विकेट झटके हैं.

खिलाड़ीविकेट्स
युजवेंद्र चहल214
भुवनेश्वर कुमार*193
पीयूष चावला192
सुनील नरेन187
आर अश्विन185
ड्वेन ब्रावो183

भुवनेश्वर कुमार को IPL का दिग्गज खिलाड़ी कहा जाता है. वह दो बार पर्पल कैप जीत चुके हैं और अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं. इस मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

35 साल के भुवनेश्वर ने दिल्ली के खिलाफ मैच में एक बार फिर अपना डेथ ओवर स्पेशलिस्ट होने का दम दिखाया. उन्होंने 17वें और 20वें ओवर में मिलाकर सिर्फ 8 रन दिए और दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. खासकर उनका 17वां ओवर बेहद शानदार रहा, जिसमें उन्होंने केएल राहुल और इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा को आउट किया और सिर्फ 3 रन खर्च किए.

इस सीजन में भुवनेश्वर अब तक 12 विकेट ले चुके हैं और पर्पल कैप की रेस में भी मजबूती से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.

मैं एक खेल पत्रकार हूं, जिसे क्रिकेट से बेहद लगाव है. एंकरिंग, रिपोर्टिंग, कंटेंट...