Jacob Bethell
Jacob Bethell

दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (2025) के एक अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. टॉस के समय आरसीबी के फैंस के लिए बुरी खबर आई, क्योंकि अच्छी फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट बुखार की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे थे. उनकी जगह आरसीबी ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल को मौका दिया, जिन्होंने विराट कोहली के साथ ओपनिंग की.

इसी के साथ, जैकब ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के ओपनर अब आरसीबी के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. उनकी उम्र सिर्फ 21 साल और 186 दिन थी. उन्होंने आईपीएल 2019 में 22 साल और 87 दिन की उम्र में RCB के लिए डेब्यू करने वाले शिमरोन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा.

RCB के लिए सबसे युवा के रूप में डेब्यू करने वाले विदेशी खिलाड़ी

21 साल 186 दिन – जैकब बेथेल बनाम दिल्ली, 2025*

22 साल 87 दिन – शिमरोन हेटमायर बनाम चेन्नई, 2019

22 साल 117 दिन – निक मैडिन्सन बनाम दिल्ली, 2014

22 साल 130 दिन – ट्रेविस हेड बनाम पंजाब, 2016

22 साल 155 दिन – बिली स्टेनलेक बनाम दिल्ली, 2017

जैकब ने अपने पदार्पण मैच में कुछ ख़ास नहीं किया. उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों में 12 रन ही बनाए और अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...