टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की टीम में वापसी को लेकर बड़े संकेत दिए हैं. शास्त्री का मानना है कि धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने आईसीसी टी-20 विश्व कप में वापसी कर सकते हैं. कोच ने कहा कि धोनी एक ब्रेक लेना चाहते थे और अब वे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते नज़र आएंगे. बता दें कि धोनी इस साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप के बाद टीम इंडिया की नीली जर्सी में नज़र नहीं आए हैं. तब से उनके संन्यास के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है.

शास्त्री ने कहा, “वो एक महान खिलाड़ी हैं. वो जो आखिरी चीज करना चाहेंगे वो ये होगी कि वो खुद को टीम इंडिया पर थोपना चाहेंगे. मैं उनको जानता हूं. वो ब्रेक लेना चाहते थे और वो आईपीएल में खेलेंगे, जितना वो खेल चुके हैं अगर वो खुद को दौड़ में शामिल मानते हैं और अगर उन्हें आईपीएल के बाद लगता है कि वो भारत के लिए अभी भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं, तो इससे किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है.”

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के समय आर्मी ट्रेनिंग ली, जबकि उसके बाद दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वो टीम का हिस्सा नहीं रहे. धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे या फिर वह मैदान पर वापसी करेंगे? अगर वापसी करेंगे तो आखिर कब और संन्यास लेंगे तो कब? ये सवाल इन दिनों भारतीय क्रिकेट में खूब चर्चा में है. हर कोई उनके भविष्य को लेकर बातें कर रहा है.

हाल ही में एक प्रेसवार्ता में जब एक पत्रकार ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से पूछा कि क्या धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे, तो इस पर गांगुली ने कहा, “कृपया धोनी से पूछें.” याद हो कि धोनी ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था. भारत यह मैच 18 रन से हार गया था.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...

Leave a comment