चेन्नई में आज ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ और ‘सनराइज़र्स हैदराबाद’ के बीच आईपीएल 2021 का छठा मुक़ाबला खेला गया. इस रोमांचक मुक़ाबले में RCB ने SRH को 6 रनों से हरा दिया. बैंगलोर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 विकेट खोकर 152 रन बनाए थे. इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 9 विकेट खोकर केवल 143 रन ही बना सकी.
‘सनराइज़र्स हैदराबाद’ की टीम इस प्रकार से है (रनर-अप)
जेसन होल्डर (7/10)
जेसन होल्डर ने आज शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में 30 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. इसमें मैक्सवेल, विराट और पडिकल के विकेट शामिल थे.
डेविड वॉर्नर (6/10)
सनराइज़र्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने आज कप्तानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत न दिला सके. वॉर्नर ने 37 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली. फील्डिंग के दौरान उन्होंने डिविलियर्स का शानदार कैच भी लपका था.
राशिद ख़ान (6/10)
राशिद ख़ान ने बेहतरीन गेंदबाज़ी कर आरसीबी को 149 के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. राशिद ने 4 ओवरों में महज 18 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. बल्लेबाज़ी में भी राशिद ने 17 रन बनाए. फील्डिंग के दौरान उन्होंने एक शानदार कैच भी लपका.
मनीष पांडे (4/10)
मनीष पांडे सनराइज़र्स के मिडिल ऑर्डर की जान हैं, पिछले मैच की तरह इस मैच में भी पांडे जी ने इस बार भी अच्छी बल्लेबाज़ी की, लेकिन वो अपनी टीम को जीत न दिला सके और 38 रन बनाकर आउट हो गए. फील्डिंग के दौरान उन्होंने 2 कैच भी लपके.
भुवनेश्वर कुमार (2/10)
सनराइज़र्स हैदराबाद के स्टार तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवरों में 30 रन देकर 1 विकेट चटकाया.
टी नटराजन (2/10)
सनराइज़र्स हैदराबाद के युवा तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन ने अपने 4 ओवरों में 32 रन देकर 1 विकेट चटकाया.
शाहबाज़ नदीम (2/10)
सनराइज़र्स के स्टार प्रमुख स्पिन गेंदबाज़ शाहबाज़ नदीम ने अपने 4 ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट चटकाया.
जॉनी बेयरस्टो (1/10)
सनराइज़र्स के विस्फोटक बल्लेबाज़ जॉनी बेरिस्टो आज चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये थे, लेकिन केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए. बेरिस्टो ने पिछले मैच में 55 रनों की शानदार पारी खेली थी.
विजय शंकर (00/10)
ऑलराउंडर विजय शंकर को न तो बल्लेबाज़ी का न ही गेंदबाज़ी करने का मौका मिल पाया. हालांकि, फ़ील्डिंग में उन्होंने एक शानदार कैच ज़रूर लपका.
ऋद्धिमान साहा (00/10)
टीम के लिए आज ओपनिंग करने आये विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा केवल 1 रन ही बना सके. हालांकि, विकेट के पीछे उन्होंने 2 कैच ज़रूर लपके.
अब्दुल समद (00/10)
सनराइज़र्स के युवा बल्लेबाज़ अब्दुल समद से उनकी टीम को आज काफी उम्मीदें थी, लेकिन वो बिना कोई रन बनाए दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए.
‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ की टीम इस प्रकार से है (विनर)
शाहबाज़ अहमद (9/10)
आरसीबी के ऑलराउंडर शाहबाज़ अहमद इस मैच के हीरो साबित हुए. इस दौरान पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 14 रन बनाये. इसके बाद शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2 ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट भी झटके.
ग्लेन मैक्सवेल (7/10)
इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी की ओर से टॉप स्कोरर रहे. इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने 5 चौके और 3 छक्के लगाकर टीम को 150 के स्कोर के क़रीब पहुंचाया.
विराट कोहली (5/10)
आरसीबी के लिए ओपनिंग करने उतरे कप्तान विराट ने 33 रनों की पारी खेली. वो अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे, लेकिन एक बार फिर से अपनी इस पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके. फील्डिंग के दौरान विराट ने 1 कैच भी लपका.
मोहम्मद सिराज (5/10)
मोहम्मद सिराज आरसीबी के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ हैं. वो आज टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. इस दौरान सिराज ने अपने 4 ओवरों में 25 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके.
हर्षल पटेल (5/10)
हर्षल पटेल ने पिछले मैच में रिकॉर्ड 5 विकेट झटके थे. इस मैच में भी उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी की. हर्षल ने आज 4 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए.
काईल जैमीसन (2/10)
ऑलराउंडर काईल जैमीसन ने अच्छा प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने अपने कोटे के 3 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट झटका. बल्लेबाज़ी के दौरान भी जेमिशन 12 रन बनाए.
युजवेंद्र चहल (1/10)
आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल इस मैच में कोई ख़ास कमाल नहीं कर सके. चहल ने 4 ओवरों में 29 लुटाये. इस दौरान उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.
देवदत्त पडिकल (1/10)
देवदत्त पडिकल कप्तान कोहली के साथ ओपनर के तौर पर उतरे थे, लेकिन वो मात्र 11 रन ही बना सके. कोरोना से ठीक होने के पडिकल आज अपना पहला मैच खेल रहे थे.
वॉशिंगटन सुन्दर (1/10)
ऑल राउंडर वॉशिंगटन सुन्दर आज न तो गेंदबाज़ी में न ही बल्लेबाज़ी में कोई कमाल दिखा सके. सुन्दर आज केवल 2 ओवर ही डाल पाए जिसमें उन्होंने 14 रन दिए. बल्लेबाज़ी में 8 रन बनाये.
डेनियल क्रिस्टियन (1/10)
ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्टियन ने आज केवल 1 ओवर ही डाला. जिसमें उन्होंने 7 रन दिए. उनकी बल्लेबाज़ी भी ख़राब रही वो केवल 1 रन ही बना सके. हालांकि, फील्डिंग में उन्होंने 2 कैच ज़रूर लपके.
एबी डी विलियर्स (1/10)
पिछले मैच के हीरो एबी डी विलियर्स इस मैच में कोई ख़ास कमल दिखा नहीं सके. वो केवल 1 रन बनाकर राशिद ख़ान का शिकार बने. डिबिलियर्स ने फील्डिंग के दौरान 1 कैच ज़रूर लपका.
