ipl 2021 srh v rcb crictoday
SRH को अब तक लगातार तीन हार मिल चुकी हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण के छठे मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम्स चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो-दो हाथ कर रही हैं. एसआरएच को जहां, अपने पहले मैच में केकेआर के खिलाफ 10 रन से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, आरसीबी ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया था.

इधर, सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कोई भी टीम सभी मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाएगी. याद हो कि विलियमसन को केकेआर के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. इतना ही नहीं उन्हें आरसीबी के विरुद्ध भी अंतिम 11 में शामिल नहीं किया गया है. विलियमसन टीम को मिली पहली हार से निराश हैं और कहा कि टूर्नामेंट में सारे मैच जीतना मुश्किल है.

उन्होंने कहा, “इसमें तो कोई शक ही नहीं कि आप हर एक मैच को जीतना चाहते हैं, लेकिन इस तरह की प्रतियोगिता में ऐसा करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है. तो इसी वजह से हमारी टीम के लिए यह जरूरी है कि पिछले मैच में मिली हार से सकारात्मक चीजें लेकर आगे बढ़ें.”

उन्होंने आगे कहा, “हमें इसी सतह पर अपने अगले पहले पांच मैच को खेलना है, तो मैदान भी यही रहने वाला है. तो हम आगे के मुकाबलों में अच्छा करने की कोशिश करेंगे ओर चाहेंगे कि चीजें बेहतर हो जाएं.”

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...

Leave a comment