क्रिकेट के मैदान में खिलाड़ी अपने खेल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. कई खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो अपने स्टाइलिश लुक से दर्शकों को अपना दीवाना बनाते हैं. कई क्रिकेटरों पर तो बायोपिक भी बन चुकी है. उनमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, हेंसी क्रोनिया जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन अगर ऐसे खिलाड़ियों की बात की जाए जो मैदान पर किसी डरावने राक्षस से कम नज़र नहीं आते. इतना ही नहीं अगर उनको किसी फिल्म में भूत का रोल दिया जाए तो वो उसमें भी फिट बैठ सकते हैं. आज हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों पर नज़र डालने वाले हैं, जो भूत के किरदार को ठीक ढंग से निभा सकते हैं.
मुथैया मुरलीधरन: श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर और अपनी घातक गेंदबाजी से सभी विपक्षी बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले मुथैया मुरलीधरन क्रिकेट के मैदान पर किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं, लेकिन उनका गेंदबाजी एक्शन किसी भी बल्लेबाज़ के लिए डरावना साबित होता था, क्योंकि जब वो गेंद फेंकते थे, तब उनका चेहरा किसी भूत से कम नहीं लगता था. कई फैंस भी उनकी तुलना भूत से कर चुके हैं. अब अगर उनको किसी फिल्म में भूत का किरदार दे दिया जाए तो वो इसमें भी कामयाब हो सकते हैं.
इशांत शर्मा: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा भी अपने स्टाइल को लेकर खासी सुर्खियां बटोरते हैं. अपने लंबे बाल और मस्त अंदाज़ की वजह से इशांत शर्मा दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन एक मौका ऐसा आया था, जब फैंस ने उनको डरावनी छवि वाला खिलाड़ी बताया था. दरअसल, पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे पर इशांत शर्मा ने बड़ी डरावनी हरकत की थी. एक टेस्ट मैच के दौरान उनकी ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. इस दौरान उन्होंने स्मिथ की तरफ ऐसा चेहरा बनाया, जिसको देखकर हंसी भी आई और साथ ही थोड़ा डरावना भी लगा. इसके बाद फैंस ने उनका जमकर मज़ाक बनाया था. इस लिहाज़ से इशांत शर्मा भूत के किरदार के लिए परफेक्ट हो सकते हैं.
क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज और अपनी आतिशी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट के सभी गेंदबाजों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले क्रिस गेल अपने लुक को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं. वो अपने मस्ती भरे अंदाज़ और साथ ही डरावनी हरकतों के लिए भी मशहूर हैं. इस लिहाज़ से क्रिस गेल भूत का किरदार भी अच्छी तरह से निभा सकते हैं. वैसे भी वो कई गेंदबाजों को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के बूते डराते आए हैं.
लसिथ मलिंगा: श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा का नाम भी इस फेहरिस्त में ज़रूर आना चाहिए. उन्होंने भी अपने लुक को लेकर खासी सुर्खियां बटोरी हैं. मलिंगा हमेशा अपने अलग-अलग स्टाइल से मैदान में उतरते रहे हैं. उनका गेंदबाजी एक्शन भी काफी डरावना है. इतना ही नहीं अपनी घातक गेंदबाजी से उन्होंने कई बल्लेबाजों के दिलों में खौफ भी पैदा किया है. इस लिहाज़ से वो किसी भी फिल्म में भूत का किरदार आसानी से निभा सकते हैं.
नोट – क्रिकेट टुडे का मकसद किसी भी क्रिकेटर, फैन आदि की भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है. यह आर्टिकल सिर्फ मनोरंजन के लिए लिखा गया है. इसका किसी भी व्यक्ति, घटना या मामले से कुछ लेना देना नहीं है.
