वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) ने रूस पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है. अब रूस आने वाले चार सालों तक किसी भी अंतर्राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा नहीं होगा, जहां ये देश अब ओलंपिक 2020, विंटर गेम्स और वर्ल्ड कप 2022 में शामिल नहीं हो पाएगा. बता दें कि रूस के खिलाफ WADA ने यह कार्रवाई लगातार डोपिंग के कई मामले सामने आने के बाद की है.

वाडा के प्रवक्ता जेम्स फिट्जगेराल्ड ने कहा, ”सिफारिशों की पूरी लिस्ट सर्वसम्मति से स्वीकार कर ली गई है. उन्हें यह साबित करना होगा कि वे रूसी डोपिंग कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे जैसा कि मैकलारेन रिपोर्ट में कहा गया है या उनके नमूनों में हेराफेरी नहीं की गई थी.”

आखिरी WADA ने रूस के खिलाफ क्यों लिया यह सख्त फैसला?

दरअसल, रूस के खिलाड़ियों की गलत डोपिंग रिपोर्ट वाडा को भेजी गई थी और इसमें रूस की सरकारी खेल समितियों की सहमति थी. इसके बाद से दुनिया के खेल जगत में ये विवाद गरमा गया था. इस रिपोर्ट के बाद 2014 में रूस के ओलंपिक प्रदर्शन पर भी सवाल उठने लगे थे. इतना ही नहीं मैकलारेन रिपोर्ट 2016 में जारी की गई थी, जिसमें रूस में खासकर 2011 से 2015 तक सरकार प्रायोजित डोपिंग का खुलासा किया गया था. अब WADA ने सख्त फैसला लेते हुए रूस के खिलाफ चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है.

शादाब अली पिछले सात वर्षों से क्रिकटुडे में बतौर खेल पत्रकार अपनी सेवाएं दे रहे...

Leave a comment